सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोग बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान: निखिलवर्ती पाठक

 लोग बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान: निखिलवर्ती पाठक

सिकंदराराऊ

 क्षेत्र के गांव बाजीदपुर एवं अगसौली, नगला भूड़, डंडेसरी, नगला अदू में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा पीसीसी सदस्य निखिलवर्ती पाठक की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया । मोदी सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनविरोधी बताते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। 

पीसीसी सदस्य निखिलवर्ती पाठक ने कहा कि लोग बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। देश में नफरत फैल रही है। इसी कारण भारत जोड़ो यात्रा का संदेश इस यात्रा के माध्यम से घर-घर लोगों के बीच जाकर दिया जा रहा है। 

श्री पाठक ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक, पंचायत स्तर पर राहुल गांधी के संदेश पहुंचा रहे हैं। 

 उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में तेजी लाने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। 

श्री पाठक ने कहा कि आज देश में तानाशाह सरकार चल रही है। इसी तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इसके बाद राहुल गांधी का संदेश प्रदेश में घर-घर तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की चिट्ठी हर घर तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि एकता इसी तरह जारी रहनी चाहिए, जिससे कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहरा सके। 

 ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा को जोश के साथ पूरा किया है, उसी प्रकार देश में अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को पूरा करेगी। कांग्रेसी यात्रा की अपार सफलता एवं राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला कर भाजपा सरकार गलत तरीकों से उन्हें घेरने में लगी है । भाजपा सरकार द्वारा दबाव की नीति अपनाई जा रही है और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पीछे  नहीं हटेगी। इस मौके पर अर्जुन बघेल, रज्जन सिंह, युवराज सिंह जादौन, कैलाश भाई, चांद खान, गौरव उपाध्याय, गौरव कश्यप, गिरीश दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...