सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूमधाम के साथ मनाया गया शिशु शिक्षा मंदिर का 53 वां वार्षिकोत्सव

 धूमधाम के साथ मनाया गया शिशु शिक्षा मंदिर का 53 वां वार्षिकोत्सव

सिकंदराराऊ

नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल का 53 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनकी मनमोहक प्रस्तुति देख सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। 

कार्यक्रम का शुभारंभ पीएसी कमांडेंट एटा आईपीएस आदित्य वर्मा एवं प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी तथा राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक डॉ सुभाष चंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके तथा माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुभाष चंद शर्मा ने की एवं संचालन पत्रकार विनय चतुर्वेदी ने किया। 

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय ने कहा कि कोई भी बेटी अनपढ़ नहीं रहनी चाहिए । बेटियों को शिक्षित बनाएं। शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें । संस्कार युक्त शिक्षा ही बच्चों का बेहतर भविष्य बना सकती है। शिशु शिक्षा मंदिर 53 वर्ष में  एक वट वृक्ष बन चुका है। यहां बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। आज के बच्चे कल का भारत बनेंगे। 

पीएसी कमांडेंट आईपीएस आदित्य वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के विकास के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं। पहले की अपेक्षा सरकारी विद्यालयों का शैक्षणिक स्तर बेहतर हुआ है । इस स्कूल में जो अनुशासन देखने को मिला है, इसी प्रकार के अनुशासन और संस्कार बच्चों में पैदा करने की आवश्यकता है । 

 विशिष्ट अतिथि वित्तविहीन शिक्षक महासभा के आगरा खंड प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। बच्चों को अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। 

समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों में अपार प्रतिभा होती है । ग्रामीण अंचल के बच्चे भी प्रतिभा से वंचित नहीं है। बच्चों की प्रतिभा को परखने के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक हैं। यहां जो प्रतिभा बच्चों के अंदर दिखाई दी है, वह अनमोल है। 

पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि शिशु शिक्षा मंदिर ऐसा विद्यालय है जो सिकंदराराऊ जैसे नगर में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम कर रहा है।  

 राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल ने 53 वर्ष के दौरान कई पड़ाव देखे हैं और लंबा सफर तय किया है ।विद्यालय का प्रयास होता है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार मिलें। 

इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार वितरित भी किए गए। 

प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी एवं रमेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । 

इस मौके पर मित्रेश चतुर्वेदी, मोहित उपाध्याय, अरविंद शर्मा, आलोक उपाध्याय, राजीव चतुर्वेदी, पंकज गुप्ता,  प्रवीण वार्ष्णेय ,वैभव गुप्ता, हरपाल सिंह यादव ,जहीरूद्दीन पीरजादा , वीके नागर, बृज बिहारी कौशिक, मनोज उपाध्याय, श्री कृष्ण दीक्षित ,रवि शर्मा, संजीव गौतम, राजू सूफी, अजीत कुमार सिंह सोनू, लल्ला बाबू दीक्षित, विशाल राज चौहान, संतोष पुंडीर ,लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, नीरज धनगर, रूपेंद्र बघेल, निखिलवर्ती पाठक, योगेश पुंडीर, कृष्णा कांत शर्मा, हरिश्चंद्र बघेल, रवि उपाध्याय ,वीरेंद्र पंकज,  प्रशांत शर्मा ,राहुल कुमार, पंकज पंडा ,धीरू वर्मा, राम प्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...