नवरात्रि पर मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान
अलीगंज- नवदुर्गा पर्व नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया मन्दिरों में पूजा-अर्चना की गई तथा घरों में लोगों ने कन्या लगुरों को भोज कराया। वही माता महाकाली मन्दिर पर पूर्णाहुति दी तथा माता की महा आरती की गई। जिसमे सैकडो लोगो ने भाग लिया मन्दिर मे माता को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।नौ दिन तक चलने वाले नवदुर्गा पर्व नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया मन्दिरों पर हवन पूजन आदि किये गये तथा पूर्ण आहुति दी गई वहीं घरों में कन्या लगूंरो को भोज कराया गया नौ दिन तक चले इस कार्यक्रम में काफी भक्तों ने आठ दिन तक उपवास रखा तथा नौवें दिन मईया की पूजा अर्चना की जिसके बाद विधि विधान के साथ मईया को विदा किया माता की महाआरती मे दिनेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन बृजेश गुप्ता कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता पुजारी, लालजी गुप्ता, संजीव सक्सेना, हरीशंकर कौशल, राकेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता लोगो ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें