सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंडल पर पदाधिकारी चयन का अधिकार केवल मंडल अध्यक्ष को

 मंडल पर पदाधिकारी चयन का अधिकार केवल मंडल अध्यक्ष को

अलीगंज: एटा के अलीगंज स्थित एसएस रिसोर्ट पर बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला मंत्री लोकपाल सिंह शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बूथ सत्यापन कार्यशाला में पहुँचे प्रदेश से घोषित विधानसभा सत्यापन अधिकारी प्रदीप भाटी पहुँचे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जहां उन्होंने विधानसभा अलीगंज के सभी मण्डल अध्यक्षों के बूथ सत्यापन कार्य को लेकर चर्चा की। आपको बता दे आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा बूथ सत्यापन कार्य तेजी के साथ कर रही है जिसमे बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए 2, महिला प्रमुख, पन्ना प्रमुख, शोशल मीडिया प्रमुख, मतदाता प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, युवा प्रमुख, 6 कार्यक्रम प्रमुख, मन की बात प्रमुख बनाये गए है। जिसकी लिस्ट प्रदेश कार्यालय द्वारा मांगी गई जिसके सभी भाजपा पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी प्रदान की गई। बूथ सत्यापन अधिकारी से मंडल अध्यक्षों ने शिकायत करते हुए कहा मंडल पर अन्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा पद प्रदान कर दिए गए हैं जिनके द्वारा कोई भी कार्य मंडल के अंदर नहीं किया जा रहा है। जिस पर विधानसभा सत्यापन अधिकारी ने बताया मंडल पर किसी को भी तैनाती करने का या पद देने का अधिकार नहीं है यह केवल मंडल अध्यक्ष का अधिकार है क्योंकि मंडल पर कार्य मंडल अध्यक्ष को ही करवाना होता है। मंडल अध्यक्षों की जो भी समस्याएं हैं वह धर्मपाल जी और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जी के सामने रखूंगा जो भी भूत पर कार्य रह गए हैं वह जल्द से जल्द 6 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएं।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष शिवम कश्यप, विजय सिंह राठौर, शिवम दीक्षित, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मेघ सिंह शाक्य, राजकुमार सिंह राठौर, पीयूष शाक्य, लोकेश शुक्ला, राघव मिश्रा सृष्टि शर्मा विजय कुमारी मिश्रा बल्लू प्रधान अखिलेश सिंह राठौर एवं शक्ति केंद्र संयोजक और सभी मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...