परशुराम मंदिर में हुआ होली मिलन समारोह का भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पूर्ण भारत से आये भक्त
भगवान परशुराम मंदिर के लिए तन,मन,धन से हैं समर्पित : चिराग उपाध्याय
सनातन एकता के लिए हुआ था परशुराम अवतार : पी. सी. शर्मा
अलीगढ। भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं परशुराम सेवा संस्थान उ0प्र0 के संयुक्त तत्वाधान में 19 मार्च रविवार को शहर के आसना स्थित निर्माणाधीन भगवान परशुराम मन्दिर परिसर में भव्य व ऐतिहासिक होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें प्रदेश के जगह जगह से सम्मानित राजनैतिक, सामाजिक लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रातः कालीन बेला में भगवान श्री परशुराम मंदिर के मुख्य संरक्षक एवं प्रेरणाश्रोत पूज्य स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज,उ.प्र. कैबिनेट के उच्च शिक्षा एवं विज्ञान प्रोद्योगिकी मंत्री माननीय योगेन्द्र उपाध्याय, जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक शिकारपुर माननीय अनिल शर्मा, कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व राज्यमंत्री माननीय मुकुल उपाध्याय, युवा भाजपा नेता चिराग उपाध्याय, जिला महामंत्री भाजपा शिव नारायण शर्मा, एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष पी.सी. शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जुलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंदिर के संस्थापक पी०सी० शर्मा एवं अरुण तिवारी ने बारी बारी से सम्मानित अतिथियों को बोलने का अवसर दिया।
कार्यक्रम में वतौर मुख्य अतिथि पधारे उ. प्र. कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भारी मात्रा में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं अपितु सर्व समाज के आराध्य और पूज्यनीय हैं, उन्होंने अधर्म फैला रहे सभी आताताइयो का संहार किया। अपने वक्तव्यो के माध्यम से भगवान परशुराम मन्दिर निर्माण हेतु अपने स्तर से एवं प्रदेश सरकार के स्तर से मन्दिर निर्माण हेतु हर सम्भव सहयोग कराने का आश्वासन दिया।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने भगवान परशुराम के जयघोष के साथ अपने वक्तव्य का प्रारंभ करते हुए कहा कि परशुराम भगवान ने हमेशा सनातन धार्मियों को संगठित करने का कार्य किया और दुराचारी पापियों का धरा से नाश किया था।
गोलोक वासी पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री रामवीर उपाध्याय के सुपुत्र चिरागवीर उपाध्याय ने सम्बोधन में अपने पिता द्वारा मंदिर निर्माण हेतु लिए गए संकल्प को पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष को रिक्त चेक देने का संकल्प लिया साथ ही अध्यक्ष को अधिकृत किया कि वह अपनी इच्छानुसार धनराशि का चेक पर अंकन कर सकते है।
श्रीमती विजय सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत ठा० श्यौराज सिंह एवं प्रदेश युवा नेता भाजपा ठा प्रवीण राज सिंह ने ट्रस्ट को आस्वस्थ्य किया उनके स्तर से भगवान परशुराम मन्दिर के विकास हेतु कोई प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया तो उसका शीघ्र क्रियान्वयन करा दिया जायेगा।
श्री मुकुल उपाध्याय पूर्व राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि एकता में बहुत शक्ति होती है,परशुराम सेवा संस्थान के इस मंच के माध्यम से की गई अपील पर ही लोकसभा एवं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हो जाते है। श्री अनिल शर्मा पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक शिकारपुर, अनिल पाराशर विधायक कोल एवं शिव नारायाण शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा अलीगढ़ ने सर्वसमाज के होली मिलन समारोह पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इस होली मिलन से भाईचारा एकता एवं परस्पर सौहार्द का वातावरण स्थापित होता है। संजय शर्मा पूर्व राज्यमंत्री, राहुल सारस्वत (राजा भैया), अरविन्द शर्मा, पवन शर्मा, मधुकर शर्मा, नीरज शर्मा (एड0). ठा0 नीशु सिंह, मनोज सक्सेना, हरिबाबू गौड़ आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राधेश्याम शर्मा एवं श्री मंजू शर्मा ने मन्दिर गेट के निर्माण हेतु रू0 4.00 लाख देने की घोषणा के साथ ही होली मिलन हेतु मन्दिर परिसर में अपार जन समूह के आने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता इ० के०सी० शर्मा एवं सह अध्यक्षता बी०एल० शर्मा, डॉ० सुरेशचन्द्र,पचौरी, भुवनेश्वर शर्मा, प्यारेलाल शर्मा, सतीश गौतम एवं भीष्म शर्मा द्वारा की गयी।
होली मिलन समारोह में उत्तर भारत के प्रख्यात भवन गायक दिनेश चंचल, प्रभा शर्मा, शैल गुप्ता आदि ने होली के मनमोहक गीत सुनाकर जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं अनूठे रूप में फूलों की होली पावन होली मिलन, आर्कषक नृत्य, मन भावन झाँकियाँ हास्य कवि सम्मेलन एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने हेतु अनिल गौड, शिवाशीष शर्मा कीर्ति लवानिया एवं आदित्य भारद्वाज का सम्मान किया गया साथ ही मानस जिंदल, रमेशचन्द्र शर्मा एवं श्री शिव शंकर शर्मा, श्री सूरजपाल बघेल, गिरिराज सिंह, हरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, अजय कुमार गोयल, ओ०पी० गुप्ता, अक्षय भारद्वाज, तरूण शर्मा, राधा शर्मा, कल्पना शर्मा द्वारा मन्दिर निर्माण में किये जा रहे विशेष सहयोग हेतु सम्मानित किया गया।ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉ एन0के0 शर्मा, यातीश सारस्वत, मुकेश शर्मा मीडिया प्रभारी, शुभा कौशिक, दया शर्मा, उपासना शर्मा, सोनू वशिष्ठ, प्रतीक शर्मा, शुभम दीक्षित, विष्णू शर्मा, हेमन्त दीक्षित, विनय अवस्थी आदि ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
होली मिलन समारोह के भव्य कार्यक्रम में गिरीश पारासर, इं० महेन्द्र शर्मा, इं० रामवीर शर्मा, मन्धीर शर्मा, बिजेन्द्र वशिष्ठ, सुशील कौशिक, शुभाकौशिक, दया शर्मा, सुभाषचन्द शर्मा, प्रदीप शर्मा (स्वामी), अनिल गौड़, स्नेहा शर्मा, सन्देशराज, गौरव शास्त्री, राकेश पाठक, मयंक उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा, हरिबाबू गौड, लक्ष्मीकान्त पालीवाल, असीम शर्मा (एड0) मुकेश कुमार वशिष्ठ, भुवनेश्वर शर्मा, सन्तोष कुमार शर्मा, सीमा गौतम, डॉ सुरेश चन्द्र पचौरी,बी0डी0 गौड, पवन शर्मा, डी०डी० शर्मा, शैल गुप्ता, दीपा गौड, नवनीत शर्मा, ललितेश शर्मा, डॉ निशा शर्मा, प्रतिभा सारस्वत, रजनी पचौरी, पल्लवी गुप्ता, सुलक्षणा शर्मा, मालती गौतम, शिवानी पारासर, अल्का अग्निहोत्री, आरती तोमर, श्री हरेन्द्र सिंह, राजेश पाठक, पं० राज नारायण गौड, आशीष गौड, दिनेश शर्मा, बृजेश पाठक, डॉ० सुरेश राणा, विजय बल्लभ गौतम, राजेश गौतम, स्नेहा शर्मा, प्रभा शर्मा, राधा शर्मा, दीपू शर्मा, शशाक पण्डित, अमन पण्डित, अंकित शर्मा, शशांक शर्मा, करण पण्डित, शशांक गोयल, हनी शिवाजी, शोहित दुबे, चंकी पण्डित, नैतिक पंडित, मयंक पण्डित, रूद्र पण्डित, दीपक दीक्षित, संजय शर्मा, रिन्कुल शर्मा, अनन्त उपाध्याय, अजय शर्मा, आदित्य पण्डित, दीपक पण्डित आजाद, गौरव भारद्वाज, पंकज सारस्वत, अंकित शर्मा, मनोज शर्मा आदि सहित हजारों कि तादात में लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें