5सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल किए वितरित
अलीगंज- श्री बंसत लाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर बच्चों एवं शिक्षकों को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी रामप्रकाश गुप्ता शरद ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बोलते हुए रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति की भावना जागृत की जाती है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार मिश्रा, अध्यक्ष विवेक शर्मा, गुरूदत्त शर्मा, सौरभ प्रताप सिंह विभाग कार्यवाह, सत्यप्रताप सिंह, गोपाल शर्मा, राजकुमार सिंह राठौर, शिवांक गुप्ता सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद है।
7
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें