नवरात्रि आज से प्रारंभ, खरीददारों की उमडी भीड
अलीगंज- चैत्ररात्रि बुधवार से प्रारंभ हो रहे है। माता को मनाने के लिए श्रद्वालु महिलाएं, पुरूष तैयारियों को पूर्ण करने में लग गए। मंगलवार को बाजार बंदी होने के बाद मंदिरों की साज-सज्जा एवं पूजा सामग्री खरीदने को भीड उमड पडी। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चैत्ररात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे व्रत रखकर माता से मनौतियां मांगने है और लोगों की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।नौ दिनों तक मंदिरों एवं घरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहता है। नगर के माता काली मंदिर, मोहल्ला सुम्मेर चन्द्र के शिव मंदिर, माता गमा देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर सहित सभी मंदिरों को सजाया-संवारा जा चुका है।
मंगलवार को नगर के पूजा सामग्री विक्रेताओं के यहां काफी भीड देखी गई। लोगों ने माता की चुनरी, हवन सामग्री सहित व्रत में खाने वाली वस्तुओं को खरीदा। माता काली मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन होगा तथा नवरात्रि के अंतिम दिन माता का जगराता आयोजित होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें