शिवशंकर शनिदेव महाराज ट्रस्ट की कृषि भूमि को श्मशान में बदलने के इरादे से आग जलाने के संबंध में कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत
शिवशंकर शनिदेव महाराज ट्रस्ट की कृषि भूमि को श्मशान में बदलने के इरादे से आग जलाने के संबंध में कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत
शिवशंकर शनिदेव महाराज ट्रस्ट की कृषि भूमि को श्मशान में बदलने के इरादे से आग जलाने के संबंध में कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है ।
कैलाश पुंडीर पुत्र हरनाम सिंह निवासी अरुणा नगर जीटी रोड एटा ने मुख्यमंत्री को पोर्टल पर अवगत कराते हुए कहा है कि पीड़ित ने 17 मार्च 2023 को राज्य बनाम हरप्रकाश आदि अंतर्गत धारा 147,323 ,504,506,435 ,427 आईपीसी थाना सिकंदराराऊ में दर्ज कराया है । जिसमें नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के सगे संबंधी द्वारा पीड़ित के ट्रस्ट शिवशंकर शनिदेव महाराज की कृषि भूमि में ट्यूबवेल की कोठी पर मृतक बाबूलाल के शव को रखकर खड़ी फसल व अन्य संपत्ति पर आग लगाकर ट्रस्ट की भूमि को श्मशान में बदलने के इरादे से उपरोक्त अपराधिक कृत्य किया गया है। उक्त मुकदमा से संबंधित साक्ष्य को जानबूझकर मिटाकर मुकदमा को खत्म कराने की कोशिश उनके द्वारा की जा रही है। साक्ष्य नष्ट होने से वादी को अपूरणीय क्षति होगी। अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नामजद एवं अज्ञात सभी आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें