सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

 महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन     

                                                                                   सिकंदराराऊ

 गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सत्र 2022-23 का आयोजन प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली, मैनपुरी के प्राचार्य डॉ.संतोष कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ.संजीव पोरवाल एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने संयुक्त रूप से माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का परिचय एवं उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अवगत कार्यक्रम के संचालक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने करवाया।

 महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने पुष्प माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार का और प्रो.राम बहादुर ने विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव पोरवाल का स्वागत किया। इस सुअवसर पर सरस्वती वंदना का गायन बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा गगन और शोभा ने किया। वहीं अतिथि सत्कार में स्वागत गीत का गायन बी.ए.तृतीय वर्ष की छात्रा उजमा खान ने किया। वार्षिकोत्सव के दौरान भारतीय संस्कृति का प्रत्यक्षीकरण और संवर्धन करने वाले विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जैसे-गीत, कविता, नृत्य ,रंगोली आदि का भी प्रस्तुतिकरण हुआ, जिनमें छात्र-छात्राओं ने व्यापक स्तर पर सहभागिता करते हुए विभिन्न भाषाओं में गीतों का गायन, देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का पाठ, विभिन्न प्रकार के नृत्य जैसे- राजस्थानी, हरियाणवी और कृष्ण भक्ति पर आधारित नृत्य किए। गीत गायन प्राची (बी.ए. तृतीय वर्ष), काजल (बी.ए.प्रथम वर्ष) ने, कविता एवं शायरी पाठ, प्रो.राम बहादुर, शिवकुमार (बी.ए.द्वितीय वर्ष), हिमानी उपाध्याय (एम.ए.प्रथम वर्ष) ने, नृत्य शिवम (बी.कॉम.फाइनल), नीलम (बी.ए.तृतीय वर्ष), दीनू (बी.ए.प्रथम वर्ष), आकांक्षा (बी.ए.द्वितीय वर्ष), करिश्मा वार्ष्णेय (एम.ए.) ने किया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कारों का भी वितरण किया गया। जिसमें सभी विषयों की परिषदीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय सेवा योजना, अमृत महोत्सव, सांस्कृतिक परिषद, जी.20 सम्मेलन आदि प्रतियोगिताओं के पुरस्कारों का वितरण किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 120 रही।

 वार्षिकोत्सव के अवसर पर वार्षिक आख्या का वाचन इतिहास विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर विश्वनाथ प्रताप ने किया। वार्षिक आख्या को महाविद्यालय की कार्य- गतिवधियों एवं प्राप्त उपलब्धियों का जीवंत दस्तावेज बताते हुए उन्होंने महाविद्यालय के वर्ष भर के कार्यों से मुख्य अतिथि एवं अन्य जनों को प्रत्यक्ष एवं अवगत करवाया। वार्षिक आख्या में महाविद्यालय की प्रतियोगिताओं, परीक्षाओं, ई-लर्निंग पार्क, लगभग 1000 नवीन पुस्तकों के क्रय, एक नवीन अनुसंधान कक्ष के निर्माण, नवीन फर्नीचर, महाविद्यालय भवन की रंगाई-पुताई आदि की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस वर्ष खेल जगत में भी महाविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ रहीं। जहाँ महाविद्यालय के दो छात्र दुष्यन्त और आकाश पुंडीर (बी. ए.द्वितीय वर्ष) को अंतर विश्वविद्यालयी भरोत्तलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्त हुआ, वहीं एक अन्य छात्र वीरेंद्र(बी. तृतीय वर्ष) ने गोवा में आयोजित नेशलन कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन दिए. महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.  शैफाली सुमन ने कार्यक्रम का समापन करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समस्त प्राध्यापकों एवं अन्य स्टाफ़ का आभार प्रकट किया और छात्र-छात्राओं को अग्रिम परीक्षाओं में बेहतर निष्पादन करने हेतु शुभकामनाएं दीं। आज के कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया।

इस सुअवसर पर महाविद्यालय के प्रो.रामबबहादुर, प्रो.विनीता, प्रो.मंजू उपाध्याय, डॉ. हिमांशु राय, डॉ. जितेंद्र परमार, डॉ.अज़ब सिंह, डॉ. गोविन्द अग्रवाल, अरवेश कुमार, बृजमोहन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...