विद्युत कर्मियों की हड़ताल से चरमराई विद्युत व्यवस्था
*तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद शुरू हो सकी विद्युत सप्लाई*
*विद्युत विभाग एक अधिकारियों के साथ दैनिक वेतन भोगी भी रहे नदारद*
विद्युत कर्मचारियों के यकायक हड़ताल पर चले जाने से एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।शनिवार के सुबह छ बजे से तीन विद्युत व्यवस्था ठप थी।जिसके चलते कस्बा अलीगंज में हाहाकार मच गया।सुबह से ही बिजली गायब होने से लोग नहाने धोने के लिए पानी तलाशते दिखाई दिए।दोपहर होते ही बिजली व्यवस्था ठप होने की सूचना प्रशासन को दी गई।तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह तहसीलदार राकेश कुमार और नायब तहसीलदार शुशील कुमार को मौके पर भेजा।
निर्देश मिलने के बाद तहसीलदार अलीगंज कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे ।तहसीलदार के मौके पर पहुंचने के उपरांत विद्युत कार्यालय से एस डी ओ , जे ई ,बाबू,और ड्यूटी पर तैनात पांच लाइनमैन नदारद मिलने जिनके खिलाफ तहसीलदार अलीगंज ने दंडात्मक कार्यवाही किए जाने लिए उपजिलाधिकारी अलीगंज को संस्तुति दी है।
तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद करीब 9 घंटे बाद अलीगंज कस्बे के लोगों को विद्युत सप्लाई मिल पाई जिसमें मोहल्ला राधाकिशन के लगभग 100 परिवारों को अभी तक विद्युत सप्लाई नहीं मिल पा रही है। विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से ना होने के कारण लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस चुके हैं। वही अलीगंज कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरा छाया रहा विद्युत व्यवस्था ना होने के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमरा गई जिसमें एक्सरे मशीन का कार्य प्रभावित रहा। अवकाश होने के कारण एक्स-रे कराने कोई भी मरीज अस्पताल नहीं पहुंचा।
विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर जाने की वजह से अलीगंज विधानसभा क्षेत्र का जसरथपुर विद्युत उप केंद्र अभी भी बंद है ।जिसकी वजह से अमृतपुर,नगला नया, राघूपुर,नगला परशुराम,गोरा चम,भदुईया मठ ,अकबरपुर कोट,झकरई,सहित कई गांव की विद्युत सप्लाई बाधित रही।
पांच बिजली सविदा कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की गयी जिनमें अमित कुमार रामजीत शेरसिंह ननहू सुखवीर शामिल है जो बिजली घर पर मौजूद नही थे। बिजली व्यवस्था सुचारू की गयी।
मानवेन्द्र सिंह एसडीएम अलीगंज

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें