सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारकीय जीवन जीने को मजबूर वार्ड नं. 18 लोहारी दरवाजा के लोग

 नारकीय जीवन जीने को मजबूर वार्ड नं. 18 लोहारी दरवाजा के लोग 

सड़कों पर कीचड़ के भराव से स्थानीय लोग व छात्र-छात्राओं को आवागमन में होती है परेशानी* 


*अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 लोहारी दरवाजा के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां पक्की सड़क न होने से आवागमन अवरूद्ध बना हुआ है लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान देना नहीं चाहते। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सामने भी समस्या को हल करने की गुहार लगाई है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो सकी।


लुहारी दरवाजा के रास्ते उबड़ खाबड़ हैं और नालियां नहीं है। ऐसी स्थिति में गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है और यह कीचड़ का रूप ले लेता है जिससे रास्तों से निकलना दूभर होता है। पैदल निकलने वाले लोग व वाहन यहां फिसलते हैं जिससे लोग हर रोज चोटिल होते हैं। स्कूली समय में छात्र इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशान होते हैं। क्योंकि कीचड़ भरे रास्तों से निकलते समय उनकी ड्रेस भी खराब हो जाती है, वहीं गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने कई बार एक जुट होकर इस संबंध में शिकायत की है, लेकिन सड़कें बनवाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो सके हैं।


 *तकरीबन 1200 लोग लोग करते हैँ निवास*


 वार्ड नंबर 18 लुहारी दरवाजा के स्थानीय लोगों ने बताया कि तकरीबन यहां 1200 लोग निवास करते हैं जो सिर्फ नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कई बार हम सभी स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करके कई बार शिकायत पत्र तत्कालीन रह चुके एसडीएम राजीव पांडेय और पीएल मौर्य को प्रार्थना पत्र दिए हैं। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है कोई भी समाधान नहीं मिला है। सबसे ज्यादा परेशानी तो छात्र-छात्राओं का छोटे-छोटे बच्चों को होती हैं जो आए दिन कीचड़ नुमा गंदगी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।


*क्या कहते हैं स्थानीय लोग*


आमिर का कहना है कि जलनिकासी का पानी मुख्य मार्ग पर भरा रहता है। इससे लुहारी दरवाजा के लोगों को बीमारियों का प्रकोप सताता रहता है आए दिन कोई न कोई बीमार पड़ता ही रहता है। कई बार अधिकारियों को शिकायत भी की लेकिन समस्या का कोई भी अभी तक समाधान नहीं हुआ हैँ।


ज़यादा बानो का कहना है कि जलभराव से सीसी गलियां बदहाल हो रही हैं। जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे दिनोंदिन सड़कें दुर्दशा की शिकार हो रही हैं। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा परेशानी तो छोटे-छोटे बच्चों को होती हैं जो आए दिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं।



बानो अपा  का कहना है कि गांव में फैली गंदगी से आए दिन संक्रामक रोग फैल जाते हैं। एक साल से अत्याधिक हो चुका है  आखिर कब तक नारकिये जीवन जीना पड़ेगा।


जेबा कहना है कि क्षतिग्रस्त हो चुकी नालियों व गलियों की मरम्मत कराने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। आए दिन हमें इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है जो सिर्फ बीमारियों को निमंत्रण देते हैं। अगर अधिकारी इस ओर जरा सा भी ध्यान दें तो गंदगी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से छोटे-छोटे बच्चों को बचाया जा सकता है।


एसडीएम मानवेंद्र सिंह का कहना है कि अभी मेरे संज्ञान में आया है ईओ से बात करके जल्द ही इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...