सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हाथरस के मुख्य रोकडिया अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

सिकंदराराऊ।  आल यूपी स्टाम्प बैंडर एसोसियेशन के तत्वावधान में एक विदाई समारोह तहसील परिसर में विजेन्द्र सिंह जाटव की अध्यक्षता एवं अमर सिंह बघेल तहसील अध्यक्ष के संचालन में सम्पन्न हुआ।   बच्चू सिंह मुख्य रोकडिया हाथरस के सेवानिवृत होने पर स्टाम्प बिक्रेताओं ने स्मृति चिहन, फूलमालाओं व शाल उढाकर सम्मान किया।   मुख्य अतिथि के रुप में एसोसियेशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि के रुप में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद की सभी तहसीलों में कार्यरत रहे व ईमानदार व्यक्तित्व के धनी व मधुर व्यवहार के नेक दिल इंसान हैं, सभी से हमेशा अपने कार्यकाल में सौम्य व्यवहार किया।   समारोह में देवीराम बघेल, श्याम यादव, बीरेन्द्र यादव, शैलेंद्र कुमार जाटव, लाखन सिंह बघेल, रिंकू यादव, राजकुमार सुशील, लाल सिह बघेल, आनंद वर्मा, देवा बघेल, नरेश कुमार, देवेंद्र बघेल आदि मौजूद थे। @samachar24news

बेटी के घर आए राजमिस्त्री ने लगाई फांसी, मौत

एटा।* अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बेटी के गांव कंचनपुर आए राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर लगते ही उसके घर पर पहुंचे गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  बताया गया है जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज थानान्तर्गत ग्राम डमढेरा निवासी 52 वर्षीय हरवंश सिंह पुत्र मथुराप्रसाद की बेटी देवीकी कंचनपुर निवासी अभिषेक के साथ ब्याही है, जबकि बहन सुखदेवी का विवाह इसी गांव के निवासी राजाराम के साथ हुआ है। कुछ दिन पहले हरवंश सिंह बेटी के गांव आया हुआ था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार को सुबह अलीगंज क्षेत्र के ग्राम ढिबइया और अख्त्यारपुर गांव के  जंगल में खड़े आम के पेड़ पर हरवंश सिंह का शव लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुसिल ने शव को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई की है। @samachar24news 

फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

एटा। जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव सालवाहनपुर में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। भाई और भतीजे ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।  घटनाक्रम के अनुसार जलेसर के गांव सालवाहनपुर निवासी 66 वर्षीय राजवती पत्नी अमर सिंह का शव रविवार को सुबह गांव में ही घर के अंदर फांसी पर लटकता हुआ मिला। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहंुच गई और उसके मायके से भाई नरेन्द्र सिंह भी मय परिवार के पहुँच गया। इस दौरान नरेन्द्र ने जमीन की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। @samachar24news

सड़क हादसों में पत्रकार समेत दो लोगों की मौत

एटा।* जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों में एक पत्रकार समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है।  थाना व कस्बा जलेसर के मोहल्ला सराय खानम निवासी पत्रकार पवन वार्ष्णेय पुत्र राधेश्याम वार्ष्णेय का शव रविवार को सुबह करीब 6 बजे जलेसर के इसौली चैराहा पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। घटनास्थल पर किसी ट्रक के पहिया छपे हुए मिले है। बताया गया है कि पवन शनिवार को कहीं जाने की कहकर घर से गए थे, लेकिन मोबाइल फोन घर पर ही रह गया था। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी काफी तलाश की गई। लेकिन सुराग नहीं लगा। रविवार को सुबह इसौली चैराहा पर एक शव पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली तो दौड़कर मौके पर पहंुच गए। देखा तो वह पवन का शव था। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की दूसरी घटना कस्बा मिरहची की है। बताया गया है कि मारहरा थाना क्षेत्र के गांव तिलकपुर निवासी 22 वर्षीय गोविंद पुत्र ग्यासिंह मोटरसाईकिल ...

दामाद के घर पहुँच ससुर ने मचाया उत्पात,रस्सी में बांधकर पहुंचाया अस्पताल।

मलावन थाना क्षेत्र में बेटी घर आये पिता ने शराब के नशे में मचाया उत्पात ग्रामीणों ने बंधक बना कर पीटा, मारपीट में घायल पिता को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती।* एंकर -मलावन कोतवाली के गांव पुराव में अपनी पत्नी सुमन के साथ अपनी बेटी के घर घूमने आये कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव अदउआ निवासी अरविन्द ने बेटी दिव्या की शादी पांच मार्च को मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुराव निवासी शिवम के साथ की थी। होली का त्यौहार गुजरने के बाद वह पहली बार अपनी पत्नी के साथ बेटी की ससुराल घूमने आया था। शनिवार की देर रात अरविन्द ने शराब पीने के बाद गाली गलौज करना शुरू कर दिया। पत्नी सुमन ने अरविन्द को समझाने का प्रयास किया लेकिन अरविन्द आगबबूला हो गया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा जिससे पत्नी गभीर घायल हो गयी। वही ग्रामीणों ने ज़ब अरविन्द को रोकने का प्रयास किया तो अरविन्द छत पर चढ़ गया और ईट पत्थर फेकने लगा ईट पत्थर लगने से ग्रामीण नवीन,दिलखुश, सहित कई लोग घायल हो गए। वही घर में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसे घर में रखा सामान भी टूट गया। वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने भी अरविन्द को समझाने का प्रयास कि...

हत्या के प्रकरण में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार अवैध संबंधों और विरोध के चलते की गई थी हत्या

एटा।*  थाना जलेसर पुलिस नें तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्रांतर्गत गांव मुसियार में हुई युवक की हत्या का अनावरण करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना जलेसर के ग्राम मुसियार निवासी पातीराम पुत्र बिहारीलाल नें थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने पुत्र सतीश कुमार की हत्या करने अज्ञात लोगों द्वारा कर दी गई है। विवेचना के दौरान अभियुक्ता गुड्डी देवी उर्फ चन्द्रवती पत्नी सुनील कुमार निवासी मुसियार थाना जलेसर का नाम प्रकाश में आया। जिसको थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे फाटक अवागढ के पास से प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह, निरीक्षक अपराध आदेश कुमार, कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल भानचन्द, महिला कांस्टेबल बबली, महिला कांस्टेबल मोनू द्वारा गिरफ्तार किया।  अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सतीश अभियुक्ता का चचेरा देवर था, दोनो के मध्य पूर्व से मधुर संबंध थे। अभियुक्ता का पति गाजियाबाद में नौकरी करता है, अभियुक्ता अपने पति का पास जाकर रहना चाहती थी, लेकिन सतीश द्वारा इस बात का विरोध किया गया। इसी बात को लेकर 28 मार्च की शाम को मृ...

अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़े

अलीगंज।* थाना अलीगंज में अवैध तरीके से मिट्टी का खनन जारी है जिसको लेकर प्रशासन सक्रिय है। मिट्टी का अवैध खनन होने की सूचना पर पुलिस ने मिट्टी ट्राली से भरे तीन ट्रैक्टर पकड़कर थाना अलीगंज में दाखिल कर दिया है।  उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी के निर्देशन में अब तरीके से मिट्टी खनन करने वाले लोगों पर नकेल कसी जा रही है। जिसके चलते खनन अधिकारी सुरेश कुमार और नायब तहसीलदार अरविंद गौतम ने सूचना पर अकबरपुर रोड से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली मैं मिट्टी भर गैर परमिशन के अवैध खनन कर रहे थे।उन्होंने ट्रैक्टर चालक से खनन संबधी कागजात मांगे। चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस मिट्टी ट्राली में भरे ट्रैक्टर को थाने ले आई। जिसमें दो ट्रैक्टर चालक झकरई और एक चालक अलीगंज कस्बे का निवासी है जो अवैध खनन करते हुए पाए गए हैं। खनन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि यह चेकिंग अभियान निरंतर चलता रहेगा अगर कोई भी गैर परमिशन के अवैध खनन करते पाया गया तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी @Samachar24news

तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को अवैध 3 तमंचा व 7 कारतूस सहित किया गिरफ्तार

एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बारामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस नें तीन अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थाना अलीगज पुलिस चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्त थाना सिढपुरा कासगंज के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र नियाम शेर व थाना कुरावली जनपद मैनपुरी के मोहल्ला पठान निवासी कोहिनूर पुत्र अयूब और शाहिद पुत्र महबूब को तीन अवैध तमंचे व सात कारतूस सहित सावा मोड़ अलीगंज से प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक शिवकुमार सिंह, उप निरीक्षक लालबहादुर सिंह, कांस्टेबल मोहित तालान, कांस्टेबल अमरजीत सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार द्वारा गिरफ्तार किये गये है। @samachar24news

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया होली मिलन समारोह महिलाएं डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला

  एटा।* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन जलेसर के चिंता हरण सत्संग भवन में आयोजित किया गया।  महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल वाष्र्णेय ने उपस्थित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि महिलाएं डरपोक और कमजोर ना बनें, डटकर मुकाबला करें। सम्मान से जीने का प्रयास करें। देश की डबल इंजन सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए दर्जनों योजनाएं क्रियान्वित की हैं इसका लाभ उठाएं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर गरीब पीड़ित महिलाओं को प्रेरित करें और उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार दिलाएं। होली मिलन समारोह के दौरान छोटी बालिकाओं के द्वारा डांस व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई विजेता भागीदारों को पुरस्कार भी प्रदान किये। इस दौरान शीतल वाष्र्णेय मीनाक्षी वाष्र्णेय सोनम गुप्ता ज्योति गुप्ता रश्मि गुप्ता एवं अन्य दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। @samachar24news

रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान: डा. एसके सिंह

एटा* । अवागढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्र पर गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डा. एसके सिंह ने की। उन्होनें किसानों से कहा कि आज के दौर में प्राकृतिक खेती अति आवश्यक है। किसान रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक रूप से उपलब्ध संसाधन बीजामृत, घनजीवामृत, मल्चिंग, वापसा एवं जीवामृत का प्रयोग करने से खेत में जीवाणुओं की वृद्धि करने में सहायक होगी। वहीं भूमि के भौतिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। दीप्ती सिंह ने जलवायु परिवर्तन से तापमान में दिनों दिन हो रही वृद्धि पर चर्चा करते हुए बताया कि इसके कारण पानी की समस्याऐं बढ़ती जा रही है। किसानों को सुझाव दिया कि वह कम पानी में मोटे अनाजों की खेती कर जल, वायु एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। नीरज सिंह ने बताया कि श्रीअन्न खाने से शरीर को कई लाभ होते है। इसमें प्रोटीन, केल्शियम, आयरन एवं विटामिन की मात्रायें पाई जाती है। जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करती है। डा दिनेश मिश्र ने बताया कि किचन गार्डन में प्राकृतिक तरीकें से अपने घर की सब्जियों एवं फलों के छिलकों का खाद बनाकर प्रयोग करें। किसान दुरर्बीन सिंह, गौरी...

पी.एम.श्री. प्राथमिक विद्यालय सकतपुर अलीगंज में हुआ परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम बच्चों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

अलीगंज।* पी.एम.श्री. प्राथमिक विद्यालय सकतपुर अलीगंज में परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पी.एम.श्री.प्राथमिक विद्यालय सकतपुर अलीगंज पर परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम से पूर्व प्रधानाध्यापिका अनुपमा द्विवेदी ने मां सरस्वती पर माला अर्पण करके पुष्प अर्पित किए दीपजलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों द्वारा मां सरस्वती वंदना की गई तदोपरांत  परीक्षा फल वितरण करते हुए अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों के तिलक लगा, माला पहनाकर परीक्षा परिणाम वितरण किए गए। प्रधानाध्यापिका ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की और साथ ही बच्चों को बताया कि विद्यार्थी जीवन ही सर्वश्रेष्ठ जीवन है जो फिर दोबारा नहीं मिलता। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और परीक्षाफल से हमें और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। परिश्रम से सब कुछ हासिल किया जा सकता है और मनुष्य परिश्रम करके जीवन के उच्चतम मूल्यों को प्राप्त कर सकता है।पंचायत सचिव...

भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी पदाधिकारियों से की भेंट

सिकंदराराऊ।  हाथरस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनूप प्रधान भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों से उनके घर जाकर भेंट कर रहे हैं। भेंट के इसी क्रम में आज अनूप प्रधान ने सिकंदराराऊ के मण्डल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता के निवास पर जाकर उनसे और पदाधिकारियों से भेंट की।मण्डल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने बताया कि अनूप प्रधान बहुत ही सरल और सौम्य स्वभाव के ब्यक्ति हैं और अपनी सहजता से सभी कार्यकर्ताओं को अपना बना लेते हैं।अनूप प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा कि मोदी जी का जो मिशन है 400 प्लस का, उस मिशन को हम सबको मिलकर पूरा करना है ।  भेंट के कार्यक्रम में पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, सूरज वार्ष्णेय मंडल उपाध्यक्ष, प्रवीण वार्ष्णेय मण्डल उपाध्यक्ष, सोमेश यादव जिला महामंत्री युवा मोर्चा, गिरीश मोहन गुप्ता, अजय जादौन, सचिन दीक्षित मंडल अध्यक्ष पुरदिलनगर, लोकेश जादौन, विशाल वार्ष्णेय अध्यक्ष ब्यापार मण्डल, अभिषेक वार्ष्णेय , मनीष कुलश्रेष्ठ, अभितेश राजाजी, शैलेश राघव, लल्ला यादव, अभिषेक राजाजी, विनय माहेश्वरी, वैभव गुप...

अखिल भारतीय कंडेरे करण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार नागर बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

सिकंदराराऊ।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा सिकंदराराऊ के वरिष्ठ सपा नेता एवं अखिल भारतीय कंडेरे करण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार नागर को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है । श्री नागर की नियुक्ति पर सपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्ति किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन में दुबारा सौंपी गई है । इससे पहले भी वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। अखिल भारतीय कंडरी कारण महासभा द्वारा समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया गया है।  नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजेश कुमार नागर ने कहा है कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है। भारतीय जनता पार्टी लोगों को झूठे दिलासे देकर बहका रही है।यह अब जनता समझ चुकी है। उत्तर प्रदेश में सरकार के खिलाफ जबर्दस्त माहौल है। ,@samachar24news

सीबीसीआईडी को सौंपी गई जांच, अलीगंज पहुंचे अधिकारी लोगों से वार्ता कर खगाले गये तथ्य, जांच कार्रवाई जारी

अलीगंज।* कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर महामारी से बचने के लिए अवैधानिक उपाय पेश कर जैन संत की आलोचना करने के प्रकरण में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अलीगंज के कारोबारी को अवैधानिक तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया था। जिस प्रकरण मे उनके परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस प्रकरण में शासन द्वारा सीबीसीआईडी को जांच करने के निर्देश दिये। सीबीसीआईडी ने अलीगंज पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी। पूरा मामला यह है कि तीन वर्ष अलीगंज निवासी डॉ. योगेश चंद्र जैन पुत्र गंभीर चंद्र जैन अनेकांत फार्मा नाम से एक आयुर्वेदिक फार्मेसी फैक्ट्री के मालिक हैं। सोशल मीडिया पर कोरोना महामारी से बचने के लिए अवैज्ञानिक उपाय पेश करने के लिए एक जैन संत की आलोचना कर दी थी। इस मामले में मध्य प्रदेश में मुकदमे दर्ज किए गए। नवंबर 2020 में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जब उन्हें गिरफ्तार जेल से छूटने के बाद योगेश जैन की ओर से मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई। उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना गिरफ्तार किया गया। हथकड़ी लगाई गई. अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि पूरे सार्व...

ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को टक्कर मारने वाले आरोपी सहित एक अन्य आरोपी गिरफ्तार एक अवैध पिस्तौल 19 कारतूस व एक कार बरामद

  एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा  ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारकर भागने का प्रयास करने वाले एक पेशेवर शातिर आरोपी को एक पिस्टल व 19 कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार सहित और थाना जैथरा पुलिस ने मारपीट तथा जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार है।   थाना कोतवाली नगर पुलिस नें चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुनील सिंह पुत्र खडग सिह निवासी कनिकपुर थाना बागवाला द्वारा स्विफ्ट कार से ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया गया जिसमें अन्य पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सुनील को एक पिस्टल व 19 कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार उप निरीक्षक अश्विनी कुमार, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल, कांस्टेबल जयवीर, कांस्टेबल  कृष्ण गोपाल, कांस्टेबल  पिन्टू कुमार, कांस्टेबल  अंकुर मलिक, कांस्टेबल  राहुल लौर, कांस्टेबल  सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वही दूसरी तरफ थाना जैथरा पुलिस द्वारा मारपीट तथा जानलेवा ह...

जनपद में फ्लैग मार्च कर आमजन को किया जागरूक भयमुक्त, निष्पक्ष मतदान करने हेतु किया प्रेरित

  एटा।* जनपदीय पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर तथा थाना सकीट क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल आईटीबीपी के साथ एरिया डॉमिनेशन कर पैदल मार्च किया।     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर तथा थाना सकीट पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत थाना कोतवाली नगर एटा से होली मौहल्ला , पटियाली गेट, नन्नूमल चौराहा, ठण्डी सडक तिराहा, बस स्टैण्ड, ईदगाह , रिषी मार्केट, कचहरी मार्केट, गाँधी मार्केट से गोदाम तिराहा तक और थाना सकीट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भगवंतपुर,नंदपुर, बेलमाई, दत्तापुर, कुंजपुर, नाजरपुर तथा कस्बा सकीट में फ्लैग मार्च कर आमजन को भयमुक्त निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। @samachar24news

ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए पीड़ितों को दिलाई उनकी संपूर्ण धनराशि 37998 रुपए की संपूर्ण धनराशि खाते में कराई वापस

एटा। जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम द्वारा आनलाइन ठगी के शिकार हुए पीड़ितों की संपूर्ण धनराशि उनके खाते में वापस कराई। थाना कोतवाली नगर के सिंधी कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्वगीय शंकरलाल ने प्रार्थना के माध्यम से अवगत कराया कि शिकायतकर्ता के पास अज्ञात कॉलर द्वारा कॉल कर बताया गया कि उसे अपने एक प्रोग्राम में टेंट लगवाना है कितना खर्चा आयेगा आदि जानकारी लेकर बोला कि आपके यूपीआईडी पर पेमेंन्ट डाल रहा हूँ उसे स्वीकार कर लो। इस तरह झांसे में लेकर कुल 17 हजार 998 रुपये का फ्राड कर लिया गया है। वही दूसरी तरफ थाना कोतवाली नगर के आर्य नगर शिवगंज निवासी गौरव गुप्ता पुत्र अशोक कुमार निवासी ने प्रार्थना के माध्यम से अवगत कराया कि शिकायतकर्ता के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके बताया कि शर्मा बोल रहा हूँ मैं तुम्हारे खाता में 20 हजार रुपये डलवा रहा हूँ ऐसा कहकर उपरोक्त व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता के पास फर्जी मेसेज 25 हजार रुपये का भेज दिया था तो इसी प्रकार 20 हजार रुपये का फ्राड फ्राड कर लिया गया है। थाना साइब...

न्यायाधीश, डीएम, एसएसपी ने कारागार का निरीक्षण कर लिया जायजा न्यायाधीश, जिलाधिकारी ने जेल में पुस्तकालय किया शुभारंभ

एटा।* जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार प्रथम, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने जनपद कारागार का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान जेल में निरूद्ध कैदियों को सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी की, साथ ही विभिन्न बैरकों में जाकर कैदियों से खानपान, स्वास्थ्य हाल चाल लिया।  न्यायाधीश ने बंदियों से पूछताछ करते हुए कहा कि जिन कैदियों को केसों के निस्तारण में पैरवी करने हेतु सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है तो वे लिखित रूप में प्रार्थनापत्र देकर अवगत करा सकते हैं। जिसके उपरान्त उन्हें समय से शासकीय अधिवक्ता मुहैया कराया जा सके। न्यायाधीश ने इस दौरान जनपद कारागर में पुस्तकालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनपद कारागार में कैदियों के हितों हेतु सराहनीय कार्य किया गया है, जेल में निरूद्ध कैदियों की सोच में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा। किताबों के माध्यम से अच्छे विचार कैदियों के मन में आएंगे, जिससे कैदियों में सकारात्मक सोच विकसित होगी। डीएम ने कहा कि जेल में कैदियों के खानपान, स्वास्थ्य का बेहतर ढंग से ख्याल रखा जाए उन्होंने इस दौरान जेल में अस्पताल का...

120 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित 3 अभियुक्त किये गिरफ्तार

एटा।* जनपद में अवैध शराब बरामदगी तथा शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शराब आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। थाना अवागढ़ पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त भगवान सिह पुत्र लाकन सिह निवासी राजगढ़ थाना जनपद एटा को 60 लीटर कच्ची शराब सहित किया गया गिरफ्तार। वहीं थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मौहल्ला बडा बाजार कस्बा व थाना निधौली को 50 लीटर देशी शराब सहित और थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त लालाराम पुत्र पुत्तुलाल निवासी गढिया गोविन्दपुर थाना भौगांव मैनपुरी को करीब 10 लीटर देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। @samachar24news

गुम हुए नौनिहालों को मिलाया उनके माता-पिता से 4 वर्षीय बालकों के गम हो जाने से चिंतित थे परिजन, लौटी ख़ुशी

एटा।* ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा बाजार मे खऱीददारी आए  माता–पिता से बिछड़े 4 वर्षीय बालक और ननिहाल में माता–पिता से बिछड़ी 6 वर्षीय बालिका को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सकुशल परिजनों से मिलाया। थाना मारहरा पुलिस नें थाना क्षेत्र के ग्राम खकरई निवासी योगेश कुमार अपनी पत्नी व पुत्र के साथ बडा बाजार मारहरा में खरीददारी करने आए थे खऱीददारी के दौरान योगेश के 4 वर्षीय पुत्र के बाजार में बिछड़ने की सूचना उसके पिता द्वारा थाना मारहरा पर दी गई तो थाना मारहरा पुलिस द्वारा बच्चे को खोजने के प्रयास शुरू किए गए, मारहरा पुलिस के प्रयास के चलते आधा घन्टे  में उक्त बालक को सकुशल बरामद कर उसके माता–पिता के सुपुर्द किया गया। वहीं थाना गभाना अलीगढ़ के ग्राम हसनपुर निवासी जितेन्द्र पुत्र हरिशंकर अपनी पत्नी व पुत्री के साथ आज अपनी ससुराल एटा आए थे। बालिका के पिता द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पुत्री के अचानक घुमते घुमते गायब होने की सूचना दी गई तो थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बच्ची को खोजने के प्रयास शुरू किए गए, कोतवाली देहात पुलिस के प्रयास के चलते तीन घन्टे में बालिका...

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन जमकर उड़ा अबीर गुलाल सांसद व विधायक ने क्षेत्रीय लोगों को दी शुभकामनाएं, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

  अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां सांसद मुकेश राजपूत और क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष व ग्रामीणों के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को रंगों के उत्सव होली की शुभकामनाएं दी साथ ही बूथ अध्यक्षों को फूल मलाये पहनकर सम्मानित किया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि यह त्यौहार बसंत के आगमन और सर्दियों के अंत का प्रतीक के साथ होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्साह मनाने का पर्व है। होली पर्व पर लोग एक दूसरे के गले मिलकर गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे को प्रेम से रंग गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों व क्षेत्रीय लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली पर्व सिर्फ रंगों का पर्व नहीं है बल्कि जो आपस में मतभेद हैं उनको दूर कर एक होने का पर्व है। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों ने  शिरकत की और एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर गुजियों का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों को फू...

टैगोर इण्टरनेशनल स्कूल में परीक्षाफल वितरित

सिकंदराराऊ।  टैगोर इण्टरनेशनल स्कूल में परीक्षाफल वितरित किया गया। अपना -अपना परीक्षाफल देखकर सभी छात्र छात्राएं खुश थे। प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया और भविष्य में मेहनत कर विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन करने  के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर प्रबंधक किशनवीर सिंह , संध्या जादोन, सुमन प्रकाश, ब्रजेश शर्मा, सुनील वार्ष्णेय, शोभा शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे। @samachar24news

मोहल्ला बगिया बारहसैनी में जलभराव से लोग आक्रोशित

सिकंदराराऊ।  मोहल्ला बगिया बारहसैनी में जलभराव आजकल एक आम बात हो गयी है । आलम यह था कि होली जैसे पर्व पर मोहल्ला जलभराव के कारण जलमग्न था । मोहल्ले वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करके होलिका पूजन के लिए जाना पड़ा था ।मोहल्ला बगिया बारहसैनी में जलभराव प्रतिदिन हो रहा है ।मोहल्ला वासियों को मंदिरों , बाजार में जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । जबकि कल बासोड़ा पूजन के लिए पूरे नगर की महिला बगिया मंदिर पर आकर पूजा पाठ करेगी  वहीं इस जलभराव का सामना भी करेंगी । आज फिर से जलभराव को देखते हुए मोहल्ला वासियों में आक्रोश पनप गया और नगर पालिका चेयरमैन मुर्दाबाद , चेयरमेन लापता ,जैसी तखत्तियो को हाथ में पकड़कर विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ला वासियों ने कहा है कि यदि कुछ दिनों के अंदर जलभराव की समस्या समाप्त न हुई तो चेयरमेन मुशीर कुरैशी का पुतला दहन किया जाएगा । @samachar24news

शीतला सप्तमी सोमवार एवं मंगलवार को मनेगी अष्टमी..…… चर्म रोगों से मुक्ति के लिए शीतला देवी को करें प्रसन्न : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

हाथरस।  चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आरोग्य की देवी माँ शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बासी भोग का प्रसाद होने के कारण इसे बासोड़ा के नाम से भी जाना जाता है।ऋतु परिवर्तन के साथ शारीरिक एवं मानसिक रोग उत्पन्न होने लगते हैं माना जाता है कि होली के उपरांत चर्म रोगों की अधिकता देखने को मिलती है,इसलिए इस दिन महिलाएं अपने परिवार व संतान की लंबी आयु के लिए की कामना करती हैं और देवी शीतला पूजा के बाद बच्चों को चेचक, खसरा और आंखों की बीमारियों का प्रकोप कम हो जाता है। वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार शीतला देवी की पूजा होली के 8 दिन बाद शीतला माता की पूजा की जाती है परम्परा के अनुसार यह सप्तमी और अष्टमी दोनों दिन की जा सकती है,लेकिन होली बाद पड़ने वाले पहले सोमवार या गुरुवार के दिन भी देवी शीतला की पूजा का विधान है। इस बार शीतला सप्तमी सोमवार 1 अप्रैल को तथा कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 2 अप्रैल मंगलवार की रहेगी अतः देवी शीतला की पूजा किसी भी दिन कर सकते हैं।पूजा के मुहूर्त और विधान को लेकर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी ने बताया कि शीतला देव...

दंपति हत्याकांड में गिरफ्तार दो अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

सिकंदराराऊ। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पोरा में हुई दंपत्ति की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनकी निशादेही से आलाकत्ल (कुल्हाडी व डण्डा) बरामद  किये हैं।  अवगत कराना है कि दिनांक 26.03.2024 को पंकज कुमार पुत्र बौबी कुमार निवासी ग्राम पोरा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि उसके माता-पिता की आरोपी नन्नू व उसके लड़कों द्वारा कुल्हाडी व डण्डों से मारकर हत्या कर दी है । वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।  पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में घटना के अनावरण व कारित करने वाले अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पोरा में हुई दंपत्ति की ह...

नगला मुरली में सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कराया अंतिम संस्कार। परिजन बोलें कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाये।

  अलीगंज।अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मुरली में बीते दिवस होली के पर्व पर आखत डालने के समय जमकर फायरिंग हो गयी थी। इस घटना में एक  एक की मौत हो गयी थी। शव को पीएम के बाद मृतक का शव गांव नगला मुरली लाया गया। शव के पहुँचते ही परिजन व गांव के लोग आक्रोशित हो गए थे जाम लगाने की तैयारी कर रहे थे।सूचना पर अलीगंज सीओ सुधांशू शेखर हमराह फ़ोर्स के साथ पहुँचे आक्रोशित लोंगो की मांग थी कि हत्यारे को जल्द गिरफ्तार किया जाये।सीओ अलीगंज ने आक्रोशित लोगों को समझाया और समझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।  ये था मामला----- जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला मुरली में होलिका दहन के बाद अक्षत डालने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रिटायर्ड फौजी और उनके बेटों ने 4 युवकों को गोली मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है। हत्याकांड की वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक होलिका दहन बाद उसमें जौ यानी अक्षत डाल रहे थे। जबकि रिटायर्ड फौजी ने उन्हें जौ डालने से मना किया। जब युवक नहीं माने तो रिटायर्ड फौजी ने अपने 3 बेटों के साथ लाइसेंसी असलहों से 3 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा...

सी-विजिल मोबाइल ऐप का उपयोग कर जागरूक नागरिक बनें सी-विजिल ऐप से आचार संहिता उल्लंघन मामले की करें शिकायत

एटा।* जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल मोबाइल ऐप विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक विभिन्न तरीके से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सी-विजिल मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी-विजिल मोबाइल ऐप में आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी फोटोग्राफ, वीडियो या ऑडियो अपलोड कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को शिकायत करने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर देने की कोई बाध्यता नहीं है लेकिन अगर शिकायतकर्ता अपने नाम या मोबाइल नंबर से शिकायत करता है तो अपनी शिकायत की स्थिति में हुई कार्यवाही को देख सकता है। डीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि सी-विजिल उपयोगकर्ता अनुकूल और आसानी से संचालित किया जाने वाला एक एंड्रॉयड एप्लिकेशन है। इस ऐप की एक विशेषता यह है कि यह उड़नदस्तों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य सुनिश्चित करने हेतु ऐप के भीतर से ऑटो लोकेशन कैप्चर के साथ जीवंत फोटो, वीडियो...

जनपदीय पुलिस ने चार जुआरी व दो अभियुक्तों को तमंचा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

4080 रूपये, 1 तमंचा, 1 बन्दुक, 4 कारतूस बरामद  *एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी व जुआरियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस सहित दो आरोपी व चार जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। थाना अलीगज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी  रुपेश कुमार पुत्र शिवपाल सिंह निवासी ग्राम पुराहार थाना अलीगंज को एक अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक ह्रदेश कुमार दूबे, कांस्टेबल नकुल कुमार, कांस्टेबल सागर मलिक द्वारा गिरफ्तार किया है। वही थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त हरेन्द्र यादव पुत्र स्वगीय जयवीर सिंह निवासी ग्राम कुसवा थाना अवागढ़ को एक अवैध बन्दूक व दो कारतूस सहित ग्राम कुसवा से उपनिरीक्षक योगेश बाबू, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार नें गिरफ्तार कि...

यूपी के एटा में होली के दिन एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, ज़िले के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मुरली में 26 मार्च की देर शाम होली पर आखत डालने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मृतक के भाई,चाचा समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं,सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

  सोमवार को देर शाम होली के दिन प्रदीप यादव (26) परिवार के लोगों के साथ होली पर आखत डालने के लिए गया हुआ था,होली गांव में रामअवतार के घर के पास रखी गई थी,आखत डालने के दौरान गांव के दो पक्षों का आमना-सामना हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षो में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, फायरिंग के दौरान आखत डालने गए लोग जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए,ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रदीप यादव,भाई विवेक,चाचा राकेश और ताऊ के बेटे राजीव को गोली लग गई,जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए,आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सभी को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे प्राथमिक उपचार के बाद सभी को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लेकर गए,जहां डॉक्टर ने प्रदीप यादव को मृत घोषित कर दिया,जबकि विवेक को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को पहले ही देदी थी अप्रिय घटना की सूचना - वहीं इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि नगला मुरली के लोग हमारे पास आए उन्होने कहा कि सिपाही धीरेंद्र आखत नहीं डालने देगा, तो हमने दरोगा चरण सिंह को सूचना दी, तो दरोगा जी बोले मैं जारूंगा, जब ये लोग आख...

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई होली

  सिकंदराराऊ।  नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था। अबीर-गुलाल लगाते हुए लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चे-युवा, महिला-बुजुर्ग सभी ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। होली के रंगों में डूबी होल्यारों की टोली गली-गली में पहुंची और भव्य होली खेली। लोगों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया और गीतों पर जमकर झूमे नाचे। जगह-जगह सामूहिक होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। @samachar24news

पोरा के दम्पति हत्याकांड के आरोपियों को छोड़ने की अफवाह पर ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी

सिकंदराराऊ। सोमवार की रात्रि कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में हुए दंपति हत्याकांड के आरोपियों को छोड़ने की अफवाह के चलते मंगलवार की शाम को बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पर आकर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। सैंकडों महिला पुरूषों ने मंगलवार की सांय लगभग साढे चार बजे कोतवाली का घेराव कर लिया । उग्र भीड को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि आरोपियों का चालान होगा । भीड़ ने कई बार कोतवाली के कार्यालय में घुसने का भी प्रयास किया । जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। लोग कह रहे थे कि आरोपियों को बाहर निकालो हम उनमें आग लगायेंगे। उसी दौरान भीड ने कई बार जीटी रोड को जाम लगाने का प्रयास किया । लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबे सफल नहीं होने दिए। हालात उस समय और ज्यादा विकट हो गए । जब हाथरस से पोस्टमार्टम के बाद  शवों को एम्बुलेंस गांव लेकर जा रही थी। भीड ने एम्बुलेंस को रोक कर उसमें से दंपती के शव उतार लिए तथा उन्हें जीटी रोड पर रख कर जाम लगा दिया। पुलिस के हाथ पांव फूल गये। पुलिस ने तत्काल भीड को बलपूर्वक हटा कर शवों को दोबारा एम्बुलेंस में रखवा कर उसे गांव की तरफ रवाना कर दिया। हालात बिगडते देख पुलिस को बल ...

होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या में झूमे लोग

सिकंदराराऊ।  मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में  होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आयोजकों द्वारा द्वारा ठाकुर लड्डू गोपाल जी महाराज की आरती उतार कर एवं पूजा अर्चना करके किया गया। भजन संध्या के दौरान भक्ति भाव से सराबोर होकर श्रद्धालु झूमने लगे। आयोजन पर होली का असर नजर आया। इस अवसर पर फूल एवं गुलाल की होली भी खेली गई। देर रात्रि तक लोगों ने भजन संध्या का खूब आनंद लिया और लोकप्रिय भजनों की धुन पर झूमते रहे।   इस मौके पर अजय शर्मा, शरद शर्मा, राजपाल शर्मा ,रोशन लाल, पवन शर्मा, रजनीश, मुस्कान ,गोलू ,उमंग, रुद्रा, विशाल पचौरी ,सत्यम, शिवा, प्राची ,छोटू, संजय शर्मा ,नरेश राघव, विष्णु शर्मा ,सुमित पचौरी, देवेश, रोहित आदि मौजूद रहे। @samachar24news

सिकंद्राराऊ के गांव पोरा में छप्पर में सो रहे दंपति की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सिकंदराराऊ।  कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में दुकान के बाहर छप्पर में सो रहे दंपति की आरोपी तीन अभियुक्तों ने कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई वहीं पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पिता व एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं डंडा बरामद किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई।  पंकज कुमार पुत्र बॉबी कुमार निवासी गांव पोरा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता बॉबी कुमार  पुत्र महावीर निवासी गांव पोरा थाना सिकंद्राराऊ का सोमवार की शाम को 4:00 करीब भट्टा मजदूर नन्नू से वाद विवाद हो गया था। जब रात्रि करीब 10:30 बजे बॉबी जब अपनी पत्नी सुनीता के साथ खेत पर बनी दुकान के बाहर छप्पर में सो रहा था और बॉबी का पुत्र पंकज कुमार दुकान के अंदर लेटा था। इसी समय नन्नू पुत्र देवीराम निवासी टोडरपुर थाना सिकंद्राराऊ ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके बॉबी की हत्या कर दी। जब उसकी मां सुनीता जान बचाकर भागी तो राजकुमार पुत...

रामेश्वर नाथ मंदिर पर भाजपा महिला मोर्चा का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

सिकंद्राराऊ।  नगर के मोहल्ला नौखेल स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष संतोष पौरुष ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया । इस मौके पर ढोलक पर महिलाओं द्वारा होली गीत गाए गए। महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और होली का आनंद लिया तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।  भाजपा नेत्री संतोष पौरुष ने कहा कि होली का त्योहार आपसी मेलजोल को बढ़ावा देता है। यह एक सामाजिक त्योहार है। जो सभी लोग मिलजुलकर मनाते हैं और अपने सभी गिले शिकवे भूल जाते हैं।  इस अवसर पर ओमवती गोला, कमलेश माहौर, पवित्रा, मालती, पूनम, सुनीता माहौर, नीलम सक्सेना, विनीता पौरुष, विजय रानी, मिथिलेश आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। @samachar24news

तहसील सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन

सिकन्दराराऊ।  तहसील सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह  ने की और संचालन शायर आतिस सोलंकी ने किया। अतिथियों के कर कमलों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद होली मिलन समारोह की शुरुआत की।  उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समस्त जनता से अपील है कि होली शांति, सदभाव का त्योहार है इसे आपस में प्रेम पूर्वक मनाना चाहिए। समाज से अपेक्षा है कि होली का पर्व बहुत ही हर्ष और उल्लास से मनायें। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं होने दें।    तहसीलदार सुशील कुमार ने मर्यादा में रहकर होली का पर्व मनाने की विशेष अपील की।     नायव तहसीलदार डौली ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है।  इस अवसर पर कवि महेश यादव संघर्षी, कवि अवशेष विमल व युवा कवि शिव संभव आदि ने शानदार काव्यपाठ किया।    अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा फूलों की होली खेलते समय बृज की छटा दिखाई दे रही थी।    होली मिलन समारोह में हरपाल सिंह याद...

लोकसभा चुनाव को लेकर हुई संचालन समिति की बैठक

सिकंदराराऊ।  लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक विधायक आवास पुरदिलनगर रोड स्थित विधानसभा चुनाव कार्यालय सिकंद्राराऊ पर आयोजित की गई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से सभी पदाधिकारी और कोर कमेटी के बीच कार्य योजना बनी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की और मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने संबोधित किया।  विधायक ने कहा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है और लगातार काफी वर्षों से हाथरस लोकसभा सीट भाजपा भारी बहुमत से जीतती हुई आ रही है। इस बार जीत का अंतर हमको और बढ़ाना है। हम हाथरस के मतदाताओं से यह आशा करते हैं कि उत्तर प्रदेश की टॉप 10 लोकसभा सीटों में हाथरस जिले का नाम भारी जीत के साथ आये। बैठक में लोकसभा संयोजक हरिशंकर राणा भूरा पहलवान, सिकंद्राराऊ विधानसभा प्रभारी रामकिशन पाठक, विधानसभा संयोजक राजवीर कुशवाह, लोकसभा विस्तारक तुषार गौड़, संचालन संतोष पाथर, हर्ष कांत कुशवाहा चैयरमेन, सुनील गुप्ता , पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, मीरा महेश्वरी, मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष, दीपक उपाध्याय मंडल अध्यक्ष, योगेश परमार, सचिन दीक्षित, ओजवीर सिंह राणा ,जय जय नारायण, ...

हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

सिकंदराराऊ।  थाना  सिकन्द्राराऊ पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।  अवगत कराना है कि दिनांक 27.12.2023 को थाना सिकन्द्राराऊ पर नगेन्द्र कुमार निवासी ग्राम केसिया थाना विजयगढ जनपद अलीगढ द्वारा सूचना दी कि अभियुक्तो द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी से जमीन का वैनामा किया तथा खेतो पर कब्जा लेने जाने पर गाली गलौज करना जान से मारने की नीयत से  फायरिंग कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी । जिसके सम्बन्ध मे थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।   पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा घटना से सम्बन्धित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तों महेश चन्द्र पुत्र पोप सिंह निवासी ग्राम करारमई थाना हसायन जनपद हाथरस तथा दीपू पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम करारमई थाना हसायन जनपद हाथरस को कस्वा सिकन्द्राराऊ से गिरफ्तार किया ...