आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटा है। आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है। हाथरस जिले में नकली और मिलावटी शराब को लेकर पूर्व में घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं चुनाव में भी प्रत्याशियों के द्वारा शराब का भरपूर प्रयोग किया जाता है। जिसको लेकर आज सिकंदराराऊ एसडीएम राजबहादुर सिंह व सीओ आनंद कुमार द्वारा पुलिस फोर्स और एक्साइज अधिकारियों के साथ सिकंदराराऊ क्षेत्र के अंग्रेजी, देसी और बियर के ठेकों के साथ ही ढाबों की भी सघन चेकिंग की गई । सभी ठेके के अनुज्ञापियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें