विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष व ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया के युवा दामाद के निधन पर जताया शोक
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष व ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया के आवास पर उनके युवा दामाद आरुष राघव के निधन की खबर सुनकर आज पूर्व विधान परिषद सदस्य राकेश राणा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेशम पाल सिंह, हसायन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह, पुरदिलनगर चेयरमेन हर्षकांत कुशवाहा, लोकेश जादौन प्रधान, धर्मेंद्र टाइगर सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने शोक व्यक्त कर ढाढस बंधाया। युवा आरुष राघव की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है। दुख की इस घड़ी में हमारी सहानुभूति आरुष राघव परिवार और बबलू सिसोदिया के साथ है। बहुत ही छोटी उम्र में आरुष राघव का अचानक जाना हर किसी को खल रहा है। भगवान उनको यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर हरीश सिसोदिया, धर्मेंद्र सिसोदिया ,अतुल चौहान, चेतन पंडित , ठाकुर शैंकी जादौन, विजय प्रताप सिंह ,बृज बिहारी कौशिक, विष्णु भैया, अरुण कुमार दीक्षित, प्रियांशु पाराशर, गौरव भारद्वाज, सुनील शर्मा, संजू पंडित ,कौशल सिसोदिया आदि लोगों ने भी युवा आरुष राघव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें