एटा।* अवैध शास्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त विजयपाल पुत्र किशनपाल निवासी उलायतपुर थाना कोतवाली देहात को एक अवैध तमंचा व एक भरे कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर थानास्तर से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अवैध तमंचा करतू सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर, उप निरीक्षक संदीप कुमार राणा चौकी प्रभारी मरथरा, कांस्टेबल शशिवेन्द्र और कांस्टेबल अमित कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें