सिकंद्राराऊ के गांव पोरा में छप्पर में सो रहे दंपति की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में दुकान के बाहर छप्पर में सो रहे दंपति की आरोपी तीन अभियुक्तों ने कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई वहीं पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पिता व एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं डंडा बरामद किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई।
पंकज कुमार पुत्र बॉबी कुमार निवासी गांव पोरा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता बॉबी कुमार पुत्र महावीर निवासी गांव पोरा थाना सिकंद्राराऊ का सोमवार की शाम को 4:00 करीब भट्टा मजदूर नन्नू से वाद विवाद हो गया था। जब रात्रि करीब 10:30 बजे बॉबी जब अपनी पत्नी सुनीता के साथ खेत पर बनी दुकान के बाहर छप्पर में सो रहा था और बॉबी का पुत्र पंकज कुमार दुकान के अंदर लेटा था। इसी समय नन्नू पुत्र देवीराम निवासी टोडरपुर थाना सिकंद्राराऊ ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके बॉबी की हत्या कर दी। जब उसकी मां सुनीता जान बचाकर भागी तो राजकुमार पुत्र नन्नू ने कुल्हाड़ी और रामू पुत्र नन्नू ने डंडों से मारकर उसकी भी हत्या कर दी। पंकज ने भाग कर सौंफ के खेत में छुपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिनांक 25.03.2024 की देर रात्रि में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोरा निवासी बौबी व उसकी पत्नी की पास में भट्टे पर काम करने वाले आरोपी नन्नू व उसके लडकों द्वारा हत्या कर दी है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक हाथरस व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट टीम द्वारा भी मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त नन्नू व उसके पुत्र रामू को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें