एटा।* जनपदीय पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर तथा थाना सकीट क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल आईटीबीपी के साथ एरिया डॉमिनेशन कर पैदल मार्च किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर तथा थाना सकीट पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत थाना कोतवाली नगर एटा से होली मौहल्ला , पटियाली गेट, नन्नूमल चौराहा, ठण्डी सडक तिराहा, बस स्टैण्ड, ईदगाह , रिषी मार्केट, कचहरी मार्केट, गाँधी मार्केट से गोदाम तिराहा तक और थाना सकीट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भगवंतपुर,नंदपुर, बेलमाई, दत्तापुर, कुंजपुर, नाजरपुर तथा कस्बा सकीट में फ्लैग मार्च कर आमजन को भयमुक्त निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें