थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अवगत कराना है कि दिनांक 27.12.2023 को थाना सिकन्द्राराऊ पर नगेन्द्र कुमार निवासी ग्राम केसिया थाना विजयगढ जनपद अलीगढ द्वारा सूचना दी कि अभियुक्तो द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी से जमीन का वैनामा किया तथा खेतो पर कब्जा लेने जाने पर गाली गलौज करना जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी । जिसके सम्बन्ध मे थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा घटना से सम्बन्धित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तों महेश चन्द्र पुत्र पोप सिंह निवासी ग्राम करारमई थाना हसायन जनपद हाथरस तथा दीपू पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम करारमई थाना हसायन जनपद हाथरस को कस्वा सिकन्द्राराऊ से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें