एटा।* जनपद के अरुणा नगर में दो दिन पूर्व युवक के गोली लगने की घटना का अनावरण करते हुए जानकारी दी कि घायल ने ही पूर्व की रंजिश के चलते दूसरे युवक को फंसाने के उद्देश्य से स्वयं को गोली मारी थी जिस प्रकरण में संलिप्त सात आरोपियों को घटना में प्रयुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार किउए है।थाना रिजोर के खुशालगढ निवासी दिनेश यादव पुत्र मिलाप सिह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि ललित निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली नगर तथा उसके तीन अन्य साथियों ने वादी के पुत्र आर्यन के ऊपर जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली मार दी है जो उसके पेट में लगी है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गई विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आए कि घायल द्वारा ही पूर्व की रंजिश के चलते दूसरे युवक को फंसाने के उद्देश्य से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर स्वयं को गोली मार ली थी। उक्त घटना में प्रकाश में आए सात आरोपी थाना कोतवाली नगर के श्याम नगर निवासी अभिषेक उर्फ काकू पुत्र विध्या विगनेश, चेतन यादव पुत्र पुत्र धर्मवीर यादव, नारायण नगर आगरा रोड निवासी शिवम यादव पुत्र अमलेश यादव, साहिल राघव पुत्र चन्दन सिंह उर्फ निवासी श्याम नगर गाँधी मार्केट थाना कोतवाली नगर, विश्वराज पुत्र रवेन्द्र कुमार यादव निवासी महाराणा प्रताप नगर थाना कोतवाली नगर, अर्जुन पुत्र राकेश यादव और कृष्णा उर्फ गौरव पुत्र संजय सिंह निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर को रेलवे स्टेशन एटा के पास से गिरफ्तार किये गये है। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक उर्फ काकू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा को बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार सहित मय टीम मौजूद रही।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें