एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से 8 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक एनबीडब्ल्यू वारंटी नेश कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी सैय्यद वाली गली महाराणा प्रताप नगर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया है। थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एनबीडब्ल्यू वारंटी चोव सिह पुत्र भगवान सिँह निवासी मोहल्ला माता का मन्दिर कस्बा व थाना अवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है। वही थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी वीरेन्द्र सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी प्रीतम सिंह मडैया थाना कोतवाली देहात और थाना जलेसर पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटी सूरजपाल पुत्र इन्द्रपाल निवासी नगला विजयी थाना जलेसर, सतेन्द्र कुमार पुत्र शेषपाल सिंह निवासी रामगढी थाना जलेसर, योगेन्द्रपाल सिंह पुत्र वीरेन्द्रसिंह निवासी अकराबाद थाना जलेसर को गिरफ्तार किए गए हैं। वही थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो एनबीडब्ल्यू वारंटी रामवकील पुत्र सुनहरीलाल निवासी नगला झुन्नी थाना पिलुआ व रूपकिशोर उर्फ साधूसिंह पुत्र पातीराम निवासी नगला इमलिया थाना पिलुआ को गिरफ्तार किया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें