जनपदीय पुलिस ने अवैध शराब सहित चार तस्करों को किया गिरफ्तार 218 लीटर कच्ची शराब और 147 पव्वा देशी शराब बरामद
एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा 218 लीटर कच्ची शराब और 147 पव्वा देशी शराब सहित तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सिपाही पुत्र अशोक निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर को सकीट रोड स्थित पत्थर की दुकान के पास से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार खाने में प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जयवीर सिंह मौजूद रहे।
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पवास स्थित गोशाला के पास बने भट्टे से 78 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गोतम पुत्र शीलू निवासी मानपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिह सेंगर, उप निरीक्षक श्रवण कुमार, हेड कांस्टेबल इन्द्रपाल, हेड कांस्टेबल मलिखान सिंह मौजूद रहे।
वही थाना अवागढ़ पुलिस नें चेकिंग के दौरान अभियुक्त जहेस पुत्र महावीर सिह हाल निवासी मिर्जापुर थाना अवागढ एटा मूल निवासी ग्राम नगला मनिहाल थाना विछवां जिला मैनपुरी को 70 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित जिनावली बम्बे के पास मिर्जापुर के रास्ते से गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जयेन्द्र प्रसाद मौर्य, उप निरीक्षक मोहनलाल,हेड कांस्टेबल रामतेज, हेड कांस्टेबल विमलेश कुमार, कांस्टेबल उदयवीर मौजूद रहे।
वही थाना सकीट पुलिस नें चेकिंग के दौरान भगवानदास पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम कवार थाना सकीट को 147 पव्वे देशी शराब सहित परचून की दुकान ग्राम कवार से गिरफ्तार किया है। तस्कर को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल निखिल कुमार, कांस्टेबल रामेश्वर सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें