अर्द्धसैनिक बल के ठहराव हेतु पोलिंग बूथों का किया गया निरीक्षण आमजन से वार्ता कर शांतिपूर्ण मतदान करने की, की अपील
एटा।* आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी द्वारा थाना कोतवाली नगर एवं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में पोलिंग बूथों पर पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बल के ठहराव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही आमजन से वार्ता कर शांतिपूर्ण मतदान करने अपील की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर अरुण पवार, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात निर्दोष सिंह सेंगर एवं पुलिस बल सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगा अकेडमी, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल एवं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबारी, प्राथमिक विद्यालय श्रीकरा, पंचायत भवन जिरसिमी, प्रताप बाल भारती मरथरा, प्राथमिक विद्यालय नगला जगरूप, एसडीएस कॉलेज मरथरा आदि पोलिंग बूथों पर पुलिस बल अर्धसैनिक बल के ठहराव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण मतदान करने हेतु अपील की गई।
.@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें