सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आरंभ हुआ रास्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर

सिकंदराराऊ।      

शनिवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिकन्दराराऊ, हाथरस में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन एवं संरक्षण में रास्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु राय और सह प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रभारत्व में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस विशेष शिविर के आयोजन के लिए स्थान के रूप में महाविद्यालय के समीपवर्ती गाँव बमनहार का चयन किया गया है। आज विशेष शिविर के आयोजन के क्रम में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने महाविद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी वोलियंटर्स को अपना मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन देकर राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले झंडी दिखाकर रवाना किया। 

राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी वॉलिंटियर्स ने विशेष शिविर के प्रथम दिन महाविद्यालय प्रांगण से लेकर प्राथमिक विद्यालय, बमनहार तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों को रास्ट्रीय सेवा योजना के पावन उद्देश्यों, जैसे- सेवा भाव, समर्पण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण एवं भूमि संरक्षण आदि को स्लोगन, बैनर, पोस्टर आदि से जागरूक करने का प्रयास किया। इसके उपरांत सभी वॉलिंटियर्स ने प्राथमिक विद्यालय, बमनहार में एकत्रित होकर एवं स्वच्छता अभियान चलाकर उस विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर कुछ वोलियंटर्स ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की कक्षाओं में जाकर उन्हें पढ़ाकर सेवा कार्य किया। 

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन और प्रो. रामबहादुर एवं डॉ. गोविंद अग्रवाल ने विशेष शिविर के आयोजक स्थल बमनहार के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर वोलियंटर्स को अपना मार्गदर्शन और सानिध्य प्रदानकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने सभी वोलियंटर्स को ग्रमीणों के मध्य जाकर उनकी प्राथमिकता, समस्याओं, उन्हें प्रभावित करने वाले रोगों आदि का भी सर्वेक्षण करने को कहा। इसके अतिरिक्त प्राचार्या ने प्राथमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका और अन्य सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...