अलीगंज। खेतों में लगातार बढ़ रही पोटाश की मात्रा को कम करने के लिए प्रशासन अब पोटाश की बिक्री पर रोक लगाने को जुट गया है। जहां गुरुवार को एडीओ कृषि सुखबीर सिंह ने खाद एवं बीज भंडार की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलीगंज कस्बा स्थित सुरेश खाद भंडार, श्याम बाबू खाद भंडार सहित कई दुकानों का निरीक्षण करते हुए पोटाश की अब तक हुई बिक्री के बारे में दुकानदारों से जानकारी ली और दुकानदारों को पोटाश से नुकसान और फायदे के बारे में जानकारी दी। एडीओ कृषि सुखबीर सिंह ने बताया कि कस्बा की दुकानों का आज निरीक्षण किया है जहां दुकानदारों को पोटाश के नुकसान के बारे में बताया गया है। खेतों में साल-दर-साल पोटाश की मात्रा बढ़ रही है। उच्च स्तर का नाइट्रोजन, फास्फोरस निरंतर घट रहा है। हालात यह हैं कि उर्वरक तत्व 10 फीसदी से भी कम हो चुके हैं। विशेषज्ञ इसके पीछे रासायनिक खाद के उपयोग को प्रमुख कारण बता रहे हैं। उनका कहना है 10 साल में हालात और भी खराब हो सकते हैं। धीरे-धीरे जमीन बंजर होने लगेगी।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें