एटा।* जनपदीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वृहद चेकिंग अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही मे थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना में फरार चल रहे 25 हजार रूपये इनामिया बदमाश के पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से हुआ घायल जिसके कब्जे एवं मौके से एक तमंचा, तीन भरे व एक खाली कारतूस एवं एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।थाना कोतवाली देहात पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान मारहरा रोड सिराव पुलिया के पास लिप्टन की तरफ से एक स्प्लेंडर बाइक एटा की तरफ आती हुई दिखाई दी जिस पर 2 व्यक्ति सवार थे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो, व्यक्तियों द्वारा बाइक को भगाने का प्रयास किया गया। घेराबंदी के कारण बाइक को भगा ले जाने में असमर्थ रहने पर, दोनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक आरोपी मोनू यादव पुत्र दूरबीन निवासी नगला सुम्मेर थाना बागवाला के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। जिसके कब्जे एवं मौके से एक तमंचा तीन भरे व एक खाली कारतूस, एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की हैं। वही दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात निर्दोष सिंह सेंगर मय टीम और प्रभारी एंटी व्हीकल थैप्ट उप निरीक्षक सगीर खान मय टीम के मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें