तहसील सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह ने की और संचालन शायर आतिस सोलंकी ने किया। अतिथियों के कर कमलों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद होली मिलन समारोह की शुरुआत की।
उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समस्त जनता से अपील है कि होली शांति, सदभाव का त्योहार है इसे आपस में प्रेम पूर्वक मनाना चाहिए। समाज से अपेक्षा है कि होली का पर्व बहुत ही हर्ष और उल्लास से मनायें। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं होने दें।
तहसीलदार सुशील कुमार ने मर्यादा में रहकर होली का पर्व मनाने की विशेष अपील की।
नायव तहसीलदार डौली ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है।
इस अवसर पर कवि महेश यादव संघर्षी, कवि अवशेष विमल व युवा कवि शिव संभव आदि ने शानदार काव्यपाठ किया।
अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा फूलों की होली खेलते समय बृज की छटा दिखाई दे रही थी।
होली मिलन समारोह में हरपाल सिंह यादव, रविकांत मंत्री लेखपाल संघ, आनंद वर्मा, यशपाल सिंह उपाध्यक्ष लेखपाल संघ, श्रीनिवास मुनीम जी, कर्तव्य कुमार, मोहित कुमार मोनू, हसरुद्दीन शाह, देवा बघेल, विवेक श्रोती, रामखिलाडी पेशकार, संतोष पुंढीर अमीन, नरेन्द्र, शेखर,उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें