एटा।* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन जलेसर के चिंता हरण सत्संग भवन में आयोजित किया गया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल वाष्र्णेय ने उपस्थित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि महिलाएं डरपोक और कमजोर ना बनें, डटकर मुकाबला करें। सम्मान से जीने का प्रयास करें। देश की डबल इंजन सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए दर्जनों योजनाएं क्रियान्वित की हैं इसका लाभ उठाएं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर गरीब पीड़ित महिलाओं को प्रेरित करें और उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार दिलाएं। होली मिलन समारोह के दौरान छोटी बालिकाओं के द्वारा डांस व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई विजेता भागीदारों को पुरस्कार भी प्रदान किये। इस दौरान शीतल वाष्र्णेय मीनाक्षी वाष्र्णेय सोनम गुप्ता ज्योति गुप्ता रश्मि गुप्ता एवं अन्य दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें