एटा।* कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक चोर को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार किया है।वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त शान मौहम्मद उर्फ गोरिया पुत्र मम्मा कवाडी निवासी इस्लाम नगर कोतवाली नगर को चोरी के माल एक पीतल की धूमी व चार बण्डल तार सहित गिरफ़्तार किया गया है। चोरी के माल सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार, उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह, कांस्टेबल रिंकू सिंह और कांस्टेबल अंकित कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें