अलीगंज।अलीगंज क्षेत्र के थाना जैथरा के एक ग्राम में दवंग लोगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा था यहाँ तक कि चारों तरफ से चारदीवारी उठवाकर रास्ता भी बन्द कर दिया था।कई बार ग्रामीणों व सरकार ने प्रयास किया शिकायत भी की गयी लेकिन रास्ता नही खुल सका।गुरुबार को मिली जानकारी के अनुसार थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम नगला बीच जिरोलिया में दवंग लोगों ने आम रास्ता बंद कर दिया था। और कब्जे धारकों ने बाउंड्री बाल को बनवा दिया था। बताते चले अजवीर सिंह पुत्र बालक राम ओमपाल उर्फ़ अंकित पुत्र रामनाथ अजहर सिंह पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम उपरोक्त ने 335 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर लिया था। इस भूमि पर ग्रामीणों के निकलने के लिये आम रास्ता था। विगत दो वर्ष पूर्व् लेखपाल ने धारा 115/67/1की कार्यवाही की थी कार्यवाही करने के बाद भी दबंगों ने कब्जा नही छोड़ा था। पीड़ित ग्रामीणों ने रास्ते को लेकर एसडीएम तहसीलदार से लगातार शिकायत करते रहे लिखित रूप से कार्यवाही भी चलती रही दवगो के द्वारा डाली गई तहसील कोर्ट तहसीलदार ने खारिज कर दिया था।इसके बाद रेस्टोरेशन भी डाला गया उसको भी तत्कालीन तहसीलदार ने खारिज कर दिया। दबंगों से कब्जा के लिये तहसीलदार राकेश कुमार नायव तहसीलदार सतीश कुमार लेखपाल जलज राजीव व भारी मात्रा में जैथरा कोतवाली का फ़ोर्स लेकर मौके पर पहुँचे। जेसीवी की सहायता से वर्षो से की गयी बाउंड्री वाल को ध्वस्त करवा दिया।इस कार्यवाही से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें