*एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी व जुआरियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस सहित दो आरोपी व चार जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया।
थाना अलीगज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी रुपेश कुमार पुत्र शिवपाल सिंह निवासी ग्राम पुराहार थाना अलीगंज को एक अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक ह्रदेश कुमार दूबे, कांस्टेबल नकुल कुमार, कांस्टेबल सागर मलिक द्वारा गिरफ्तार किया है। वही थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त हरेन्द्र यादव पुत्र स्वगीय जयवीर सिंह निवासी ग्राम कुसवा थाना अवागढ़ को एक अवैध बन्दूक व दो कारतूस सहित ग्राम कुसवा से उपनिरीक्षक योगेश बाबू, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार नें गिरफ्तार किया है। वहीं थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते चार जुआरी आनंद पुत्र रामसनेही, राजू पुत्र वृंदावन, जगमोहन पुत्र घनश्याम, राजकुमार पुत्र हेतराम निवासीगण बघौली थाना जैथरा को 4080 रूपये नगद व ताश के पत्ते सहित ग्राम बघौली में तालाब के पास से उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, कांस्टेबल दुर्गेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विपिन भाटी, कांस्टेबल मोहित भाटी, कांस्टेबल सुधांशु चौहान, कांस्टेबल हर्ष शर्मा द्वारा गिरफ्तार किये गये है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें