सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शीतला सप्तमी सोमवार एवं मंगलवार को मनेगी अष्टमी..…… चर्म रोगों से मुक्ति के लिए शीतला देवी को करें प्रसन्न : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

हाथरस। 

चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आरोग्य की देवी माँ शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बासी भोग का प्रसाद होने के कारण इसे बासोड़ा के नाम से भी जाना जाता है।ऋतु परिवर्तन के साथ शारीरिक एवं मानसिक रोग उत्पन्न होने लगते हैं माना जाता है कि होली के उपरांत चर्म रोगों की अधिकता देखने को मिलती है,इसलिए इस दिन महिलाएं अपने परिवार व संतान की लंबी आयु के लिए की कामना करती हैं और देवी शीतला पूजा के बाद बच्चों को चेचक, खसरा और आंखों की बीमारियों का प्रकोप कम हो जाता है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार शीतला देवी की पूजा होली के 8 दिन बाद शीतला माता की पूजा की जाती है परम्परा के अनुसार यह सप्तमी और अष्टमी दोनों दिन की जा सकती है,लेकिन होली बाद पड़ने वाले पहले सोमवार या गुरुवार के दिन भी देवी शीतला की पूजा का विधान है।

इस बार शीतला सप्तमी सोमवार 1 अप्रैल को तथा कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 2 अप्रैल मंगलवार की रहेगी अतः देवी शीतला की पूजा किसी भी दिन कर सकते हैं।पूजा के मुहूर्त और विधान को लेकर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी ने बताया कि शीतला देवी को शीतलता का प्रतीक माना जाता है इसलिए सूर्य का तेज बढ़ने से पहले ही इनकी पूजा सर्वोत्तम मानी जाती है। उन्होंने बताया कि होली पर बनाये हुए पकवान और मिष्ठान के सहित शीतला माता को दिन के एक प्रहर में बासी व ठंडे प्रसाद का भोग लगाया जाता है,इसलिए एक दिन पहले बनाए गए भोजन का भोग शीतला माता को लगाते हैं और उसी भोग को प्रसाद स्वरुप ग्रहण किया जाता है। देवी शीतला की पूजा के लिए प्रातः कालीन क्रियाओं से निवृत होकर ठंडे पानी से स्नान करें।पूजा वाली जगह में गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लें पूजा की थाली में दही, पुआ, रोटी, बाजरा सहित सप्तमी को बने मीठे चावल रखें। एक अन्य थाली लेकर आटे से बना दीपक, रोली, वस्त्र अक्षत, हल्दी, मोली, होली वाली बड़कुले की माला, गुझिया आदि रखकर मंदिर में पहले माता को जल चढ़ाकर रोली और हल्दी का टीका करें।आटे के दीपक को बिना जलाए देवी को अर्पित कर थोड़ा जल चढ़ाएं और बचे हुए जल को घर के सभी सदस्यों की आंखों पर लगाकर छिड़काव करें बाद होलिका दहन वाली जगह पर भी जाकर पूजा करें। वहां थोड़ा जल और पूजन सामग्री चढ़ाएं। तत्पश्चात घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर हल्दी के पाँच पाँच छापे लगाएं,और शीतला सप्तमी की कथा अवश्य सुनें इससे देवी की कृपा बनी रहेगी और रोगों से निवृत्ति मिलेगी।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...