लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक विधायक आवास पुरदिलनगर रोड स्थित विधानसभा चुनाव कार्यालय सिकंद्राराऊ पर आयोजित की गई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से सभी पदाधिकारी और कोर कमेटी के बीच कार्य योजना बनी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की और मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने संबोधित किया।
विधायक ने कहा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है और लगातार काफी वर्षों से हाथरस लोकसभा सीट भाजपा भारी बहुमत से जीतती हुई आ रही है। इस बार जीत का अंतर हमको और बढ़ाना है। हम हाथरस के मतदाताओं से यह आशा करते हैं कि उत्तर प्रदेश की टॉप 10 लोकसभा सीटों में हाथरस जिले का नाम भारी जीत के साथ आये।
बैठक में लोकसभा संयोजक हरिशंकर राणा भूरा पहलवान, सिकंद्राराऊ विधानसभा प्रभारी रामकिशन पाठक, विधानसभा संयोजक राजवीर कुशवाह, लोकसभा विस्तारक तुषार गौड़, संचालन संतोष पाथर, हर्ष कांत कुशवाहा चैयरमेन, सुनील गुप्ता , पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, मीरा महेश्वरी, मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष, दीपक उपाध्याय मंडल अध्यक्ष, योगेश परमार, सचिन दीक्षित, ओजवीर सिंह राणा ,जय जय नारायण, रामवीर सिंह परमार , पूर्व जिलाध्यक्ष,जयपाल सिंह चौहान, विपिन लाल, नीरज वैश्य , कमल नयन वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, आरती त्रिवेदी, महेश पुंडीर, लोकेश जादौन ,अजय जादौन, देवकांत कौशिक आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें