एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।थाना सकरौली पुलिस नें चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी मनोज कुमार पुत्र नरोत्तम शर्मा निवासी लालपुर थाना सकरौली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने मे थानाअध्यक्ष नरेश कुमार जादौन, आरक्षी हरवीर सिंह, आरक्षी लोकेश कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें