ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 6 मोबाइल, 2 पासबुक, 2 चैकबुक, 1 एटीएम सहित 450 रुपये किये बरामद
एटा।* साइबर क्राइम द्वारा भोले भाले लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 6 मोबाइल फोन, दो पासबुक, दो चैक बुक, एक एटीएम सहित 450 रुपये बरामद किये।थाना मिरहची के ग्राम दतेई निवासी अमित कुमार पुत्र राजीव कुमार नें थाना मिरहची पर लिखित सूचना दी कि वादी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाचा की बीमारी के बहाने से ऑनलाइन फ्रॉड कर लिया गया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त हितेश कुमार शर्मा पुत्र नितेन्द्र कुमार शर्मा निवासी 38ए/46 नई आबादी सेवला जाट थाना बुन्दू कटरा सदर जनपद आगरा व अनुराग कश्यप पुत्र सूरज कश्यप निवासी देवी नगला पदी दयालबाग थाना न्यू आगरा को अवागढ़ किला तिराहे के पास से 6 मोबाइल फोन, दो पासबुक, दो चैक बुक, एक एटीएम सहित 450 रुपये सहित गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक दयानारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दीक्षित कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव भाटी, कांस्टेबल अजय पाल सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, चालक कांस्टेबल सुनील सिंह मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें