एटा। जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव सालवाहनपुर में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। भाई और भतीजे ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घटनाक्रम के अनुसार जलेसर के गांव सालवाहनपुर निवासी 66 वर्षीय राजवती पत्नी अमर सिंह का शव रविवार को सुबह गांव में ही घर के अंदर फांसी पर लटकता हुआ मिला। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहंुच गई और उसके मायके से भाई नरेन्द्र सिंह भी मय परिवार के पहुँच गया। इस दौरान नरेन्द्र ने जमीन की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें