थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गिनौली किशनपुर में घटित फायरिंग की घटना से संबन्धित 1 आरोपी को मय रायफल-कारतूस के गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा ग्राम गिनौली किशनपुर में मारपीट व फायरिंग से संबन्धित 1 आरोपी मनोज पुत्र श्यामवीर निवासी गांव गिनौली किशनपुर थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस को मय 1 राय़फल 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित 3 आरोपियों को मय अवैध असलाह कारतूस व 1 महिला आरोपी को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा पुलिस द्वारा बरामद लाइसेंसी असलाह के सम्बन्ध में शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है ।
#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें