जनपदीय पुलिस नें 10 जुआरी और 3 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार 40 लीटर कच्ची शराब व 4740 रुपये किये बरामद
एटा।* जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध व अपराधियों पर नियन्त्रण बनाए रखने के परिदृश्य से अवैध शराब व जुआ-सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस नें अलग-अलग स्थानों से जुआ खेल रहे 10 जुआरी और तीन शराब तस्करों को 40 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।थाना मारहरा पुलिस द्वारा ग्राम खकरई तथा रेलवे अंडरपास अंबरपुर भुडिया वाले रास्ते से जुआ खेल रहे हुए दस जुआरी थाना मारहरा के ग्राम खकरई निवासी भगवानदास पुत्र डालचन्द्र, जयप्रकाश पुत्र श्रीकृष्ण, नरेश पुत्र ओमप्रकाश व थाने के ग्राम धरपसी प्रमोद पुत्र कल्लू सिंह, कप्तान सिंह पुत्र मुन्नालाल, रिन्कू पुत्र नन्नूमल, विवेक पुत्र नाथूलाल, दीपक पुत्र राधेश्याम, गौरव पुत्र रामप्रकाश, तरुण पुत्र रामप्रकाश को 4740 रूपये व ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार किए हैं।
थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सूरज पुत्र भूरी सिंह निवासी गोथुआ थाना राजावली फिरोजाबाद को 20 लीटर कच्ची शराब सहित जलेसर फिरोजाबाद रोड से गिरफ्तार किया है। वही थाना नयागांव पुलिस द्वारा दो तस्कर विपिन उर्फ विपन पुत्र प्रमोद और मानिकचन्द्र पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला सिमरा थाना नयागांव को 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें