सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ हर्षोल्लास से राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन

सिकंदराराऊ।              

  शुक्रवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिकन्दराराऊ में प्राचार्या डॉ. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ.हिमांशु रॉय एवं सह प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रभारत्व में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। इस शिविर का शुभारंभ आदरणीय प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना के वोलियंटर्स को सेवा, त्याग, समर्पण, श्रम साधना, परोपकार, कर्तव्यपरायणता आदि का संदेश देकर 16 मार्च, 2024 को किया था। इस सप्त दिवसीय विशेष शिविर हेतु बमनहार गाँव और उसके प्राथमिक विद्यालय का चयन किया गया था। आज समापन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने अपने प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प- माला अर्पण कर किया।  इस अवसर पर सरस्वती वंदना का गायन छात्रा सलोनी ने और स्वागत गीत छात्रा ज्योति ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन का स्वागत प्रो. मंजु उपाध्याय ने और प्रो. मंजु उपाध्याय का स्वागत स्वयं प्राचार्या ने किया। विशेष शिविर के समापन के अवसर पर भी राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स द्वारा सेवा भाव, श्रम साधना, राष्ट्र भावना आदि का संदेश देने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए. विदित है विशेष शिविर के आयोजन के क्रम में वोलियंटर ने सात दिन अलग-अलग थीम के आधार पर चयनित गाँव बमनहार गाँव और उसके प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता- स्वास्थ्य अभियान, मतदान के प्रति जागरूकता, सड़क सुरक्षा अभियान, पर्यावरण संरक्षण आदि संवेदनशील विषयों पर समस्त ग्रामीणवासियों, नारी शक्ति, युवा शक्ति, छात्र शक्ति और देश के अन्य नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया। विशेष शिविर के प्रथम दिन सभी वोलियंटर्स ने महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्या से मार्गदर्शन और आशीर्वचन प्राप्त कर प्राथमिक विद्यालय बमनहार और दूसरे दिन बमनहार गाँव में स्वच्छता अभियान चलाया. वहीं तीसरे दिन वोलियंटर्स ने मतदाता रैली, चतुर्थ दिन स्वच्छता पंचायत, पंचम दिन सड़क सुरक्षा रैली और छठें दिन पर्यावरण संरक्षण पर प्रदर्शनी एवं सभा का आयोजन किया।  पर्यावरण सभा के सुअवसर पर भू-जल संरक्षण और उसके लिए  वैश्विक पहल की आवश्यकता विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स गौरव कुमार, बृजेश सिंह, सैंकी, गगन, प्रियंका, आकाश पुंडीर, विशाल गौरव, यश पचौरी, अंकित, प्रियंका, बेबी आदि ने अपने विचार व्यक्त कर वर्तमान में भू-जल संरक्षण की तरफ  समस्त ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। 

 विशेष शिविर के समापन दिवस पर प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी वोलियंटर्स के प्रयासों की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इसके अतिरिक्त प्राचार्या ने सभी वोलियंटर्स को समाज के अंतिम जन तक राष्ट्रीय सेवा योजना के परम उद्देश्य सेवा साधना एवं श्रम साधना को ध्येय बनाकर अपना योगदान देने को प्रेरित किया। 

अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु राय ने आदरणीय प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, प्राथमिक विद्यालय बमनहार के अध्यापकों एवं सभी वोलियंटर का धन्यवाद ज्ञापन किया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...