गत दिनों ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी बबलू सिसोदिया के युवा दामाद दीपक राघव की हृदय गति से हुए आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। अनेक संगठनों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा , पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान , पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, बृज बिहारी कौशिक, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, प्रवीण डोबी भाई, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ,पूर्व सभासद अभिषेक वार्ष्णेय, विष्णु भैया, अरुण दीक्षित, संजीव महाजन, आकाश दीक्षित, शुभम नेताजी आदि प्रबुद्ध जनों ने दीपक राघव के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें