अलीगंज।* थाना अलीगंज में अवैध तरीके से मिट्टी का खनन जारी है जिसको लेकर प्रशासन सक्रिय है। मिट्टी का अवैध खनन होने की सूचना पर पुलिस ने मिट्टी ट्राली से भरे तीन ट्रैक्टर पकड़कर थाना अलीगंज में दाखिल कर दिया है। उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी के निर्देशन में अब तरीके से मिट्टी खनन करने वाले लोगों पर नकेल कसी जा रही है। जिसके चलते खनन अधिकारी सुरेश कुमार और नायब तहसीलदार अरविंद गौतम ने सूचना पर अकबरपुर रोड से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली मैं मिट्टी भर गैर परमिशन के अवैध खनन कर रहे थे।उन्होंने ट्रैक्टर चालक से खनन संबधी कागजात मांगे। चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस मिट्टी ट्राली में भरे ट्रैक्टर को थाने ले आई। जिसमें दो ट्रैक्टर चालक झकरई और एक चालक अलीगंज कस्बे का निवासी है जो अवैध खनन करते हुए पाए गए हैं।
खनन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि यह चेकिंग अभियान निरंतर चलता रहेगा अगर कोई भी गैर परमिशन के अवैध खनन करते पाया गया तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी
@Samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें