एटा।* आगमी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा थाना बागवाला तथा मलावन क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल आईटीबीपी के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना बागवाला पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल आईटीबीपी के साथ थाना बागवाला क्षेत्र में गांव करतला, औन, लोया बादशाहपुर, नगला धीमर, कुतुबपुर, रामनगर, बरौली, खड़ौआ, सोनसा तथा वल्नरेबल ग्राम बबरौती तथा थाना मलावन के ग्राम ग्राम मोहम्मदपुर, धौलपुर महुआ खेड़ा, थरौली गागरोल, आसपुर छछेना, कस्बा मलावन, नगला अगर, अकबरपुर में फ्लैग मार्च कर आमजन को भयमुक्त निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें