एटा।* मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अवागढ पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को 7.5 किग्रा गांजा तथा एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किये।थाना अवागढ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ की तस्करी करते दो आरोपी दीपक उर्फ कमलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम लोया बादशाहपुर थाना बागवाला और सत्यभान पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम सिहोर गढ़ थाना बरहन आगरा को 7.5 किलाग्राम गांजा तथा एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ की तस्करी करते आरोपियों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक जयेन्द्र प्रसाद मौर्य, उप निरीक्षक बृजेश कुमार, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार, हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल रामतेज सिह और कांस्टेबल दीपक कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें