एटा।* लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने तथा जनपद में सुकृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिकृय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा 121 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है।
एसएसपी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 12, थाना कोतवाली देहात ने 15, बागवाला ने 12, मारहरा ने 7, मिरहची ने 8, पिलुआ ने 2, मलावन ने 6, रिजोर ने 2, सकीट ने 3, अवागढ़ ने 6, निधौलीकलां ने 4, जलेसर ने 8, सकरौली ने 5, अलीगंज ने 7, जैथरा ने 8, राजा का रामपुर ने 5, नयागांव ने 8, जसरथपुर ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें