सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

17 मार्च रविवार से 24 मार्च होलिका दहन तक रहेंगे होलाष्टक……. खर मास के चलते 14 मार्च से 13 अप्रैल तक नहीं होगें मांगलिक और धार्मिक कार्य : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

हाथरस। 

होली के पूर्व के आठ दिन यानि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तक अशुभ माना जाता है, अष्टमी तिथि से शुरू होने के कारण इन दिनों को होलाष्टक कहा जाता है,शास्त्रोक्त मान्यता है कि इन आठ दिनों में भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए हिरण्यकश्यप ने तमाम शारीरिक प्रताड़नाएं दीं। इन दिनों में शुरू किए गए कार्यों से कष्ट की प्राप्ति होती है इसलिए धर्मशास्त्रों में वर्णित 16 संस्कार भी होलाष्टक में नहीं किए जाते है,होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक का समापन होता है।

होलिका के होलाष्टक के विषय में यह जानकारी वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि 16 मार्च को रात्रि 09:38 मिनट से 17 मार्च प्रातः 09:52 मिनट तक रहेगी। ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च से प्रारंभ होकर 24 मार्च होलिका दहन के साथ समाप्त होगा और 25 मार्च को रंग वाली होली धुलेंडी मनाई जाएगी।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने खरमास के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि वर्षभर में दो बार खरमास आते हैं,जिनमें एक धनु का तथा दूसरा मीन का खरमास होता है 14 मार्च यानि गुरुवार से सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से ग्रीष्मकालीन खरमास प्रारंभ हो चुके हैं,जो कि एक महीने यानि 13 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में गोचर तक रहेगा।

स्वामी जी के अनुसार खरमास के दिनों में सूर्य बृहस्पति की राशि में प्रवेश करके अपने गुरु की सेवा पर ध्यान केंद्रित करते है,जिससे सांसारिक कार्यों पर उसका प्रभाव कम हो जाता है। इस कम प्रभाव के कारण खरमास में किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों जैसे विवाह, सगाई,गृह निर्माण,गृहप्रवेश,मुंडन और जनेऊ आदि संस्कार नहीं किये जाते। लेकिन इन दिनों भगवान सूर्य की विशेष पूजा साथ ही तीर्थ यात्रा भ्रमण कर सकते हैं।

स्वामी जी ने बताया कि 13 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद भी विवाह का कोई शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल तक नहीं है उसके बाद अप्रैल में 18,20,21,22,23,25,26 तक विवाह के मुहूर्त देखने को मिलेंगे परन्तु गृहप्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई मुहूर्त नहीं मिलेगा।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...