थर्मल पॉवर प्लाट मलावन से कैटैनरी एवं कान्ट्रैक्ट कॉपर तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश एक लाख कीमती तार, तमंचा कार्टून सहित तीन गिरफ्तार
एटा।* थर्मल पॉवर प्लाट मलावन तक रेलवे इलेक्ट्रीफिकेशन हेतु खींचे जा रहे कैटैनरी एवं कान्ट्रैक्ट कॉपर तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने तीन शातिर चोरों को कीमत करीब एक लाख रुपये के तीन बन्डल 89 नग कॉपर तार तथा अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किये है।दिलीप वारिक परियोजना प्रबन्धक बीएसटी इन्फ्राटेक लिमिटेड द्वारा थाना कोतवाली देहात एटा पर सूचना दी गई कि उनकी कम्पनी एटा रेलवे स्टेशन से जवाहर विद्युत तापीय परियोजना मलावन तक रेलवे इलेक्ट्रीफिकेशन का कार्य कर रही है। पिछले कुछ महीने से कान्ट्रैक्ट एवं कैटेनरी कॉपर तारों को किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा अलग-अलग लोकेशन से चोरी कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए उनके अनावरण हेतु थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय इंटेलिजेंस विंग व सर्विलांस सेल की टीमों को लगाया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय इंटेलिजेंस विंग व सर्विलांस टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटनाओं में वॉछित चल रहे तीन शातिर आरोपी थाना बागवाला के तलाकपुर खेड़िया निवासी अटल विहारी पुत्र रामेश्वर सिंह, व धीरेन्द्र पुत्र भंवर सिंह, माल की खरीद करने वाला इजराइल पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी सिढपुरा थाना सिढपुरा कासगंज को गंजडुण्डवारा रोड़ पर ऑवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रेक के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया तीन बन्डल 89 नग कॉपर तार कीमत करीब एक लाख रुपये तथा एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किये गये हैं। तीनों चोरों को गिरफ्तार करने में थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर, कांस्टेबल इन्द्रपाल, कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल रमेश कुमार, चौकी इन्चार्ज टीपी नगर श्रवण कुमार, इंटेलिजेंश विंग प्रभारी अंकुश कुमार राघव, सर्विलांस प्रभारी एसआई नितिन चौधरी मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें