सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्कूलों के सामने कीचड़ और दलदल पर एडीएचआर ने उठाई आवाज, प्रभारी बीएसए को सौंपा ज्ञापन

हाथरस।  जनपद हाथरस के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों के सामने बदहाल रास्तों और मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) ने आवाज उठाई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।        ज्ञापन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला मथु, मुरसान तथा प्राथमिक विद्यालय जंगला, सादाबाद के मुख्य प्रवेश मार्गों की बदहाल स्थिति का उल्लेख किया गया। एडीएचआर के अनुसार नगला मथु विद्यालय के मुख्य गेट के सामने बारिश के बाद कीचड़ और दलदल की स्थिति बन जाती है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनके फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है।  वहीं जंगला स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट के सामने जलभराव, कीचड़ और गहरे गड्ढों  के कारण बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों और राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। संगठन ने बताया कि यह मार्ग ग्रामीणों के लिए भी महत्वपूर्ण बाईपास मार्ग है, जि...

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

व्यापारी बंधुओं एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के सुझावों के आधार पर तैयार होगा समेकित ट्रैफिक प्लान व्यापारियों के सुझावों से तैयार होगा प्रभावी ट्रैफिक प्लान, आगामी त्योहारों एवं लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर जोर हाथरस।   शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापारी बंधुओं के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संबंधी बैठक अग्रवाल सेवा सदन, हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ आगामी त्योहारों एवं जनपद में आयोजित होने वाले लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाए जाने पर व्यापारियों तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया और उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों, विशेषकर श्री दाऊजी महाराज के लक्खी मेले एवं त्योहारों के सीजन के दौरान...

कार्यालय अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड हाथरस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

  अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ भुगतान समय से कराने के दिए निर्देश हाथरस।   जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, हाथरस का निरीक्षण कर कार्यालयीय कार्यों एवं विभिन्न अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके पश्चात उन्होंने कैश अनुभाग का निरीक्षण करते हुए कैश सम्बन्धी अभिलेखों एवं पत्रावलियों, अनुबन्ध रजिस्टर तथा बजट रजिस्टर का अवलोकन किया। सम्बन्धित अभिलेख एवं पत्रावलियां नियमानुसार व्यवस्थित एवं सही पाई गईं। जिलाधिकारी ने जीपीएफ अनुभाग का भी निरीक्षण किया। जीपीएफ पटल सहायक द्वारा प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में सम्बन्धित अभिलेखों एवं पत्रावलियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के जीपीएफ भुगतान की कार्यवाही समय से पूर्ण की जाए, जिससे उन्हें सेवानिवृत्ति की ति...

जिला पोषण समिति, जिला निगरानी समिति की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित

हाथरस ।  बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की मासिक समीक्षा बैठक के अंतर्गत जिला पोषण समिति, जिला निगरानी समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास में अधिकारी पी एन दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संभव अभियान की समीक्षा करते हुए संभव अभियान के सभी मानक पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा स्वास्थ्य विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा पंचायतीराज विभाग के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश। उन्होंने पोषण ट्रैकर एप के सभी मानक पर सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से डाटा फीड कराने एवं दैनिक समीक्षा परियोजना स्तर पर करने के निर्देश दिए।। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की समीक्षा के दौरान कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं खंड विकास अधिकारी /क्षेत्र पंचायत को लंबे समय से लंबित आंगनबाड़ी केंद्रों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने तथा सभी मानक पर कार्य पूर्ण करते हुए प्रग...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा हॉकी एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिताओं का आयोजन

हाथरस।  हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर एवं महान खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यान चन्द जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा हॉकी एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रेम सिंह कुशवाह द्वारा स्वर्गीय मेजर ध्यान चन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं बैडमिन्टन खेलकर किया गया।  कार्यक्रम के दौरान काशी नरेश यादव द्वारा मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह उर्फ गुड्डू  सांसद प्रतिनिधि का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव कुमार द्वारा अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं अतिथियों द्वारा फिट इंडिया की शपथ भी ग्रहण की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, उप क्रीड़ा अधिकारी एवं सांसद प्रतिनिधि द्वारा अंतरराष्ट्रीय धावक मोहन सिंह आर्य को सम्मानित किया गया।  उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता ...

2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार , चोरी की 1 मोटर साईकिल स्पलेडंर प्लस , 1 एलपीजी सिलेन्डर व अन्य सामान बरामद

हाथरस। थाना हसायन पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 2 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार गया है। जिनके कब्जे से चोरी की 1 मोटर साईकिल स्पलेडंर प्लस ब्लैक, 1 एलपीजी सिलेन्डर 5 किग्रा व अन्य सामान बरामद हुआ है।  अवगत कराना है कि  पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये चैंकिग/गस्त के दौरान खटौली गाव के कट से 2 चोरों अनुराग पुत्र मलखान निवासी ग्राम खिटौली थाना हसायन जिला हाथरस एवं कन्हैया पुत्र हरिपाल निवासी मथुरापुर थाना हसायन जिला हाथरस  को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी। जिनके कब्जे से एक पान मसाला गोल्ड मोहर पैकेट, एक रितिक सुपारी पैकेट खुला हुआ, 15 सफल तम्बाकू पाऊच, 6 तान सेन पान मसाला पाऊच, एक कमांडर सिगरेट पैकेट खुला , एक टोटल सिगरेट पैकेट खुला व एक LPG गैस सिलेन्डर 5 kg  व एक अदद मोटर साईकिल स्पलेडंर प्लस ब्लैक रजि0न0 UP86AS6976 बरामद हुई । गिरफ्तारी व ...

हाथरस में रील बनाने की सनक पड़ी भारी, बरेली हाईवे पर खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, वाइक सीज

हाथरस।   सोशल मीडिया पर मशहूर होने और लाइक-फॉलोअर्स बटोरने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। थाना हाथरस गेट पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है और स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक बरेली हाईवे पर थाना हाथरस गेट क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक के साथ बेहद खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। युवक न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ था। इस दौरान उसने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक  ने मामले को गंभीरता से लिया। उनके निर्देशन में थाना हाथरस गेट पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने वीडियो की बारीकी से जांच की और सर्विलांस व स्थानीय इनपुट की मदद से आरोपी की पहचान की।पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान इमरान पुत्र नूर अहमद, निवासी रतनगढ़ी थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने ...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

हाथरस।   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी ने भ्रमण पंजिका में अपने हस्ताक्षर अंकित किए तथा निर्वाचन संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित रहे। @#samachar24news 

ऋण वितरण हेतु बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने हेतु डीएम के निर्देश

हाथरस।   जिला सलाहकार समिति/जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट  सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ऋण वितरण हेतु बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।       समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया कि जनपद का ऋण जमा अनुपात 70.34 प्रतिशत है। जहां पर इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सीडी रेशियों 40 प्रतिशत से कम तथा पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सीडी रेशियों 40 से 60 प्रतिशत के मध्य होने पर जिलाधिकारी ने बैकर्स द्वारा ऋण जमा अनुपात में आपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना एवं मत्स्य पालकों तथा पशुपालकों को किसान क्रेड...

हाथरस पुलिस की कलाई पर सजी बच्चियों की राखियां, सादाबाद सीओ और सिकंदराराऊ कोतवाल को भी बांधा रक्षा सूत्र

हाथरस।  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां पूरा देश अपने परिवारों के साथ खुशियां मना रहा था, वहीं हाथरस पुलिस के जवान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर मुस्तैद रहे। अपने घरों से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे इन जवानों को रक्षाबंधन के दिन एक बेहद भावुक कर देने वाला तोहफा मिला। जिले की नन्हीं बच्चियों ने फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों के पास पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार जताया। चौराहों पर दिखा खाकी और जनता के बीच का अपनापनपर्व के दौरान पंत चौराहा और तालाब चौराहा जैसे व्यस्त इलाकों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बच्चियों ने तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधे। बच्चियों के इस स्नेह को देखकर पुलिस जवान भावुक हो गए। उन्होंने बच्चियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और उनकी सुरक्षा का वचन दोहराया।  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे क्षेत्राधिकारी  सादाबाद और प्रभारी निरीक्षक  सिकंदराराऊ को भी बच्चियों ने राखी बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों और बच्चियों के बीच भाई-बहन के इस आत्मीय दृश्य ने ड्यूटी क...

सहपऊ पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर किये गिरफ्तार, बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

हाथरस। थाना सहपऊ पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 2 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद हुई है।  अवगत कराना है कि दिनांक 27.08.2026 को पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण मे थाना सहपऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये चैंकिग, गस्त के दौरान जलेसर सादावाद रोड पर स्थिति थरोरा पुलिया से 2 वाहन चोरों सुमित पुत्र स्व0 जितेन्द्र सिंह चौहान ग्राम परौंख थाना कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी एवं महाराज सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम परौंख थाना कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी। जिनके कब्जे से 1 हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल बिना नंबर बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सहपऊ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।   गिरफ्तार अभियुक्त सुमित से बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध मे पूछताछ की तो उसन...

रास्ते में रुकी रोडवेज बस: पटना पक्षी विहार के पास बहन ने परिचालक भाई की कलाई पर बांधी राखी, यात्रियों ने सराहा

सिकंदराराऊ।  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और कर्तव्य की एक बेहद खूबसूरत और भावुक कर देने वाली तस्वीर सिकंदराराऊ और जलेसर के बीच देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात एक रोडवेज बस परिचालक भाई को उसकी बहन ने सफर के बीच में ही रोककर राखी बांधी और सुरक्षा का वचन लिया।  उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस नोएडा से सवारियां लेकर जलेसर की ओर जा रही थी। इस बस पर परिचालक के रुप में के.के. शर्मा ड्यूटी पर थे । त्योहार के दिन भी जनता को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के कर्तव्य में व्यस्त होने के कारण वे घर नहीं जा सके थे। अपने भाई की कलाई सूनी न रहे, इसलिए उनकी बहन शालिनी शर्मा खुद राखी लेकर भाई से मिलने निकल पड़ीं। जब बस सिकंदराराऊ और जलेसर के मध्य स्थित प्रसिद्ध पटना पक्षी विहार के पास पहुँची, तो शालिनी शर्मा ने बस को रुकवाया। उन्होंने मार्ग में ही बस के पास अपने भाई के.के. शर्मा के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। भाई ने भी अपनी बहन को आशीर्वाद देकर उसकी रक्षा का संकल्प दोहराया। सफर के बीच हुए इस औचक और भावुक मिलन को देखकर बस म...

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया रक्षाबंधन का पर्व

सिकंदराराऊ।  नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन  का आयोजन हुआ। जिसमें सभी छात्र - छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । सभी छात्राओं ने सभी छात्रों को रंग बिरंगी मनमोहक राखियाँ बांधी और घेवर खिलाया। छात्रों ने छात्राओं को उपहार दिये । इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार , प्रबंधक किशनवीर सिंह , संध्या जादोंन, सुषमा यादव,कल्पना मेम , मनीषा गोला , कविता माहेश्वरी ,रश्मि वर्मा ,संजुबाला ,रागिनी , अनीता मेम , ज्योति मेम , मिनाक्षी मेम ,शालिनी वार्ष्णेय एवं समस्त स्टाफ टैगोर स्कूल उपस्थित थे। @#samachar24news

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षासूत्र

सिकंदराराऊ ।  स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज भारतीय संस्कृति और आत्मीय स्नेह का पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। उत्सव के दौरान विद्यालय की छात्राओं (बहनों) ने भैयाओं के माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा और उनकी दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भैयाओं ने भी बहनों की रक्षा, सम्मान और सदैव सहयोग करने का संकल्प लिया। पूरा प्रांगण 'भैया-बहन' के पवित्र स्नेह और वैदिक मंत्रोच्चार के वातावरण से गुंजायमान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।  उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि यह पवित्रता, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। विद्या भारती के संस्कारों का मूल उद्देश्य भी यही है कि हम समाज में मातृशक्ति का आदर करें और एक-द...

राजस्व संबंधी कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के डीएम ने दिए निर्देश

हाथरस।  राजस्व कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी राजस्व संबंधी कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित अवधि से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए उसकी प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा जनता को समय पर न्याय उपलब्ध कराया जाए। राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा तैयार अभिलेखों का खतौनी से मिलान कर त्रुटियों का तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के भूमि अभिलेखों की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने गठित टीमों द्व...

सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ADHR ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

हाथरस।  जनपद के सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (ADHR), हाथरस द्वारा जिलाधिकारी अतुल वत्स की उपस्थिति में ओसी कलेक्ट्रेट उपजिलाधिकारी अर्चना शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालयों की बुनियादी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाना आवश्यक है। संगठन ने कहा कि शिक्षा केवल विद्यालय में प्रवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को सुरक्षित भवन, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ एवं क्रियाशील शौचालय, पर्याप्त कक्षाएं, फर्नीचर, बिजली-पंखे, खेल सुविधाएं, पर्याप्त शिक्षक तथा पौष्टिक भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना भी आवश्यक है। ADHR ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 21-क, 39(फ) एवं 45 का उल्लेख करते हु...

क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक द्वारा देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण

हाथरस ।  आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश  के आदेश के क्रम में एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा  एवं उप आबकारी आयुक्त,अलीगढ़  के निर्देश के अनुपालन में तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक द्वारा मय स्टॉफ के देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया गया। दुकान में संचित मदिरा स्टॉक का मिलान किया गया एवं रैण्डम आधार पर क्यूआर कोड का एक्साइज एप से स्कैन कर मदिरा का सत्यापन किया गया तथा विक्रेताओं को POS मशीन से 100% मदिरा स्कैन करके बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया । @#samachar24news

जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के निर्देश

हाथरस।   जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं स्कूली वाहनों में निर्धारित मानक के अनुरूप छात्रों को बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। किसी भी स्कूली वाहनों में निर्धारित मानक से अधिक छात्रों को न बैठाया जाए। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों द्वारा संचालित वाहनों की समय-समय पर जांच करें और यदि कोई वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली वा...

युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय

सिकंदराराऊ। थाना सिकंदराराव पुलिस द्वारा एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। युवती की बरामदगी हेतु सर्विलांस, SOG व थाना टीम की संयुक्त पुलिस टीम सक्रिय हो गई हैं।  बता दें कि दिनांक 24.08.2026 को थाना सिकंदराराव क्षेत्र से एक युवती को एक युवक द्वारा घर से भगा कर ले जाने के संबंध में परिजनों द्वारा सूचना दी गई। प्रकरण में थाना सिकंदराराव पर मु0अ0सं0 605/2026 धारा 87 BNS पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त शहजान पुत्र जान, निवासी ग्राम मोर्चा नहर, थाना अलीगंज, जनपद एटा, उम्र करीब 21 वर्ष, जो वर्तमान में गाजियाबाद के लाल कुआं क्षेत्र स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में कार्य करता है, को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच एवं पूछताछ में अभियुक्त के साथ युवती अभियुक्त के पास से बरामद नहीं हुई है। अभियुक्त द्वारा युवती के उसके पास न आने की बात बताई गई है। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि युवती पूर्व में भी दिनांक 26.06.2026 को बिना बताए घर से चली गई थी तथा दिनांक 28.06.2026 को सोनीपत से बरामद हो...

नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

हाथरस।  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग मे प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की उपस्थिति में किया गया। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के अन्तर्गत कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उप्र के नियंत्रणाधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद हेतु उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा दिनांक 23.06.2026 को घोषित परिणाम के अन्तर्गत कुल 3446 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1600 चयनित अभ्यर्थियों को  इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में  मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभारंभ किया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। जिसे उपस्थित  जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, उपस्थित चयनित अभ्यर्थियों आदि ने देखा और सुना। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा क...

खेलो इंडिया संवाद में खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण पर पी0एम0 करेंगे युवाओं से संवाद’

27 अगस्त को पी0सी0 बागला महाविद्यालय और सरस्वती महाविद्यालय हाथरस में होगा आयोजन,   हाथरस।   राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को पीसी बागला महाविद्यालय और सरस्वती महाविद्यालय, हाथरस में ‘‘खेलो इंडिया संवाद - खेल की बात पीएम के साथ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  माय भारत केन्द्र हाथरस के जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय विजन से जोड़ना है। कार्यक्रम 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। देशभर के प्रत्येक जिले में चयनित दो महाविद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा, जिसका सभी निर्धारित स्थलों पर एक साथ सीधा प्रसारण किया जाएगा।  प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की गति विधियां शुरू होंगी। इसमें स्थानीय खिलाड़ियों और युवा आइकॉन के बीच खेल जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद होगा।...

महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सलेमपुर में द्विदिवसीय निःशुल्क एवं व्यावहारिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

हाथरस।   उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल एआई प्रज्ञा के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था 1M1B (One Million for One Billion) ने महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सलेमपुर (हाथरस) में द्विदिवसीय निःशुल्क एवं व्यावहारिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 300 से अधिक पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, उद्योगों में इसके उपयोग, भविष्य के रोजगार अवसरों तथा आवश्यक डिजिटल कौशलों की जानकारी दी गई। हैंड्स-ऑन गतिविधियों और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने एआई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ सोनवीर सिंह, विभागाध्यक्ष-कंप्यूटर मयंक निरूपण सिंह, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अधिकारी विश्वजीत सिंह, दीपक कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी शैफाली शाक्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों एवं रोजगार के अवसरों के ल...

पुरदिलनगर में कृष्ण जन्मोत्सव और ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, कल निकलेगा जुलूस

पुरदिलनगर ।  कस्बा पुरदिलनगर में आगामी श्री कृष्ण जन्मोत्सव और ईद मिलाद-उन-नबी (बारहवफात) के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुरदिलनगर पुलिस चौकी पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। चौकी प्रभारी चंद्र सोम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत लोग और त्योहारों के आयोजक शामिल हुए। बैठक के दौरान ईद मिलाद-उन-नबी  पर कल सुबह निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की रूपरेखा तय की गई।  जुलूस के आयोजक हाजी अय्यूब ने बताया कि यह जुलूस कल सुबह इमामबाड़े से शुरू होगा। इसके बाद अपने पारंपरिक व निर्धारित रूट से होता हुआ बड़ी बक्खल पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होगा। इसके साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि रात के समय मोहल्ला गड्डा में धार्मिक तकरीर  का भी आयोजन किया जाएगा। चौकी प्रभारी चंद्र सोम ने दोनों त्योहारों के मद्देनजर कस्बे में आपसी भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन को हर संभव सह...

पुष्टाहार से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने संबंधी कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित’’

जनपद की आठ बाल विकास परियोजनाओं से कुल 25 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रतिभाग  मुख्य विकास अधिकारी ने विजेता आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया पुरस्कृत हाथरस।   निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में विकास भवन सभागार, हाथरस में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मध्य पुष्टाहार से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने संबंधी कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे पुष्टाहार के उपयोग को अधिक प्रभावी, रुचिकर एवं पोषणपरक बनाना तथा उसमें नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पुष्टाहार से निर्मित पौष्टिक, स्वादिष्ट, सरल तथा स्थानीय स्तर पर आसानी से तैयार किए जा सकने वाले विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। कुल 25 प्रतिभागियों में से उत्कृष्ट व्यंजन तैयार करने वाली ’’पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।’’ इस अवसर ...

शहर की साफ-सफाई, प्रकाश एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

सफाई कर्मियों की वार्डवार उपस्थिति एवं कार्यों की होगी नियमित मॉनिटरिंग, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की भी होगी जांच हाथरस।  शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी एवं डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नगर पालिका सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। लगातार हुई बारिश के दृष्टिगत शहर की साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर पालिका के स्थायी एवं आउटसोर्सिंग के सभी सफाई कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करें। सफाई कर्मियों की उपस्थिति, समयबद्धता एवं कार्य की गुणवत्ता की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने बताया कि शहर के 35 वार्डों में 35 कार्मिकों को प्रथम स्तर के रिस्पॉन्डर के रूप में तैनात किया गया है। ये कार्मिक यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित सफाई कर्मचारी...

छठे दिन शिव महापुराण में गूंजा द्वादश ज्योतिर्लिंग का महात्म्य, श्रद्धालुओं ने सुना भगवान शिव की महिमा का अमृत संदेश

सिकंदराराऊ।  कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर चल रहे भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथा व्यास श्री सतगुरु शरण देव जी महाराज, अयोध्याधाम ने भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को बारहों ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य, उनकी पौराणिक महत्ता, भगवान शिव से जुड़े प्रसंगों तथा ज्योतिर्लिंगों के पूजन की विधि और उसके आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कथा व्यास ने बताया कि भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की पावन धरती पर शिव भक्ति के प्रमुख केंद्र हैं। श्रद्धापूर्वक इन ज्योतिर्लिंगों का स्मरण, दर्शन एवं पूजन करने से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने एक-एक करके सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा एवं उनसे जुड़े धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया। गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य की कथाएं, भगवान शिव की महिमा तथा पूजन की पूर्ण प्रक्रि...

अच्युत त्रिवेदी 'लाला भैया' के निधन से नगर में शोक की लहर, शोकसभा आयोजित

सिकंदराराऊ।   नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान साईं आनंद वल्लभ विद्यालय के प्रबंधक अच्युत त्रिवेदी उर्फ लाला भैया के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।अच्युत त्रिवेदी के असामयिक अवसान पर ब्रह्मानपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने की। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोक संतृप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। शोकसभा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, मुनेश चतुर्वेदी, रमेश चतुर्वेदी, लालता प्रसाद उपाध्याय, श्री कृष्ण दीक्षित, श्री गोपाल शर्मा, राजपाल शर्मा, पूर्व सभासद एवं समाजसेवी चेतन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा (एडवोकेट), बबलू सिसोदिया, नरेश राघव, नरेश चतुर्वेदी, रा...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों को दिया रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, मानदेय और बीमा बढ़ा

सिकंदराराऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को रक्षाबंधन से पूर्व एक बड़ा तोहफा दिया है।  बीआरसी पर आयोजित रसोइयों के विशेष सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने सरकार की इस कल्याणकारी पहल की सराहना की। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों को चार तरह की बड़ी सौगातें प्रदान की गई हैं। रसोइयों को अब प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिलेगा। किसी भी अनहोनी की स्थिति के लिए ₹2 लाख का वार्षिक दुर्घटना बीमा सुनिश्चित किया गया है। रसोइयों का मासिक मानदेय ₹2000 से बढ़ाकर अब ₹3000 कर दिया गया है। प्रतिवर्ष साड़ी खरीदने के लिए मिलने वाली ₹500 की धनराशि को बढ़ाकर अब ₹1000 कर दिया गया है।मुख्य अतिथि ने कहा कि इन ऐतिहासिक फैसलों से अब रसोईया भी समाज में सम्मानपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगी। बीआरसी पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह चौहान और खंड विकास...

लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की कोशिश: रिजर्वेशन रिफॉर्म और यूजीसी कानून के खिलाफ आंदोलन में जा रहे विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी हाउस अरेस्ट

 सिकंदराराऊ।  दिल्ली में जंतर मंतर पर रिजर्वेशन रिफॉर्म (आरक्षण सुधार) के लिए चल रहे बड़े आंदोलन में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी को पुलिस प्रशासन द्वारा उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास के बाहर  पुलिस बल तैनात कर उनकी आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच और सहयोगी संगठनों ने सरकार और प्रशासन की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कड़ा विरोध जताया है । यूजीसी के नए कानून को सवर्णों के खिलाफ बताते हुए संगठन ने इसे 'काला कानून' करार दिया तथा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।  यूजीसी और आरक्षण नीति पर दोबारा विचार करने की मांग उठाई।देश भर में सवर्ण समाज के अधिकारों, न्याय और रिजर्वेशन रिफॉर्म  के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन को दबाने के प्रशासन के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए विप्र एकता मंच ने गहरा रोष प्रकट किया है। आज इसी सिलसिले में आयोजित महा-प्रदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से भागीदारी करने जा रहे विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्...

दिव्यांग आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

हाथरस।  रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्था द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग छात्राओं ने सभी छात्र भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र  बांधा और उनका मुंह मीठा कराकर घेवर खिलाया। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार स्वरूप ढेर सारी चॉकलेट भेंट कीं। इस आत्मीय मिलन को देखकर परिसर का माहौल भावुक और आनंदमय हो गया। त्योहार मनाने के बाद आवासीय विद्यालय में रह रहे बाहरी छात्र-छात्राएं छुट्टियां मनाने अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान कर गए। यह भव्य आयोजन संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक डॉ. एम. एल. रावत के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांग विकास संगठन (दिव्यांग सेना) की जिला अध्यक्ष राजमाला और प्रशासनिक स्टाफ ने मुख्य भूमिका निभाई।  इस अवसर पर अर्चना शर्मा, प्रीति रावत, मांडवी, खुशबू, प्रियंकी, पूजा, सपना सहित विद्याल...

श्री शिव पुराण कथा से भक्तिमय हुआ समूचा वातावरण

सिकंदराराऊ।  कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर चल रहे भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास श्री सतगुरु शरण देव जी महाराज, अयोध्याधाम ने भगवान शंकर के दस अवतारों की पावन कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की महिमा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और कथा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान व्यास पीठ का पूजन सपा नेता पूर्व  एमएलसी राकेश सिंह राना एवं सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने श्रद्धापूर्वक किया। पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राना ने भगवान शिव की आरती उतारी। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण में सभी ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।  आयोजक आकाश दीक्षित ने महेंद्र सिंह सोलंकी एवं राकेश सिंह राना  का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।  कथा व्यास ने भगवान शिव के दस अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शंकर भक्तों के कल्याण, धर्म की रक्षा और संसार के उद्धार के लिए विभिन्न स्वरूपों में प्रकट हुए। भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने मात्र से ...