जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत विशुनदास, विकास खण्ड मुरसान में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
चौपाल के दौरान 6 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा 6 लाभार्थियों के वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन से संबंधित आवेदन भरवाए गए। इसके अतिरिक्त 4 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया गया। 3 ग्रामीणों के आधार कार्ड में संशोधन तथा 5 नवीन आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही भी की गई।
चौपाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम (ग्रामीण), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मुरसान, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें