सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेवती मईया मेले में हुआ कवि सम्मेलन

हाथरस। 

    रेवती मईया मेले के तीसरे दिन मंदिर श्री दाऊजी महाराज किला हाथरस पर संस्कार भारती बैनर तले कवि सम्मेलन में सर्वरस कविताओं का श्रोताओं ने आनन्द लिया। कवि सम्मेलन का शुभारम्भ डा0 मुरारी लाल अग्रवाल ने बंसुरी पर प्रभु वन्दना धुन से आनन्दित कर किया। मुख्य अतिथि श्री राज बहादुर सिंह राज उपजिलाधिकारी सदर हाथरस का सम्मान आयोजक डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीबाल एड. ने किया।

         विशिष्ट अतिथि चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, विजय सिंह प्रेमी तथा कवियों का सम्मान मेला आयोजकों ने किया। संस्कार भारती प्रांतीय संरक्षक आशु कवि अनिल बौहरे के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन में श्री राजबहादुर सिंह राज उपजिलाधिकारी ने यूं काव्य प्रस्तुति की रास्ते पर गर अपने चला नहीं होता, उसको फिर मंजिल का पता नहीं होता।किरदारों में खुश्बू लानी पड़ती है,कद इंसा का यूं बड़ा नहीं होता। राजेन्द्र सिंह ब्रजबासी मथुरा कोई कह नहीं सकता हम नेक नहीं, इतनी ही है बुराई कि हम एक नहीं। गाफिल स्वामी इगलास मैय्या रेवती कर विनती स्वीकार, जिसपर तू कृपा करे उसकी जय-जयकार। चांद हुसैन चांद कैलोरा ग्रेट ब्रिटेन में जिसे मारा उसे डायर कहते हैं लाज देश की बचा न पाये उसे कायर कहते हैं। मीरा दीक्षित ने पढा मीरा को पिलाया बिष अमृत हो गया, उसका बेड़ा पार जो प्रभु भक्त हो गया। रूपम कुशवाह रेवती मैय्या कृपा बरसती रहे, मेले की ख्याति भी बढती रहे। डा0 उपेन्द्र झा हमारी यादें भी तब तक हैं जिन्दा, जब तक बुजुर्गों का साया रहेगा। चेतन उपाध्याय खून नहीं खौला जिसका वो पुत्र नहीं हो सकता, भारत माता का शत्रु है मित्र हो नहीं सकता। रसराज ने पढा जिसका हृदय उदार है प्रभु का उस पर प्यार है। जीवन लाल शर्मा मीरा ने बिष पिया कान्हा के प्यार में, तुलसी ने सृजन किया रत्ना के प्रहार में। प्रभू दयाल दीक्षित प्रभू,प्रदीप पंडित के रंग जमाने के बाद पूरन सागर ने पढा हरिहारौ सावन आइ गयौ,बरसन लागौ मेह, रेवती मैय्या के चरनन उपजत गाढौ नेह। मनीष बर्मा मोनू वर्दियां, वर्दियां, वर्दियां,ये वर्दियां, सैनिकों की वर्दियां, सिपाहियों की वर्दियां। अध्यक्षीय काव्य पाठ श्यामबाबू चिंतन ने यूं किया रिस्तों से रस तो रिस गये, लुटेरे देश के फरिश्ते हो गये। आशु कवि अनिल बौहरे ने आशु कविता से आनंदित कर काव्य पाठ सम्पन्न किया। श्रोताओं में प्रमुख रूप से बौहरे ऋषि कौशिक, पप्पन पहलवान, कृष्णा पहलवान, अर्जुन गुप्ता, कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, राम गुप्ता प्रेस वाले, अशोक शर्मा, कैलाश चंद्र एडवोकेट, अशोक गुड, मुकेश जेवरी, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, डा0 नीरज वार्ष्णेय, आशू आंधीवाल, मंजू शर्मा, राजेंद्र चौधरी, सेतू शर्मा, सोनू सागर, वरेस वर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रातः नागमंचमी के पावन अवसर पर शेषावतार श्री दाऊजी महाराज एवं रेवती मईया का मंदिर सेवायत वेदांत चतुर्वेदी द्वारा महाभिषेक कर पूजन किया गया।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...