सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेवा, संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल बने हाथरस पुलिस के दो पुलिसकर्मी; पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हाथरस। 

श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान हाथरस पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के साथ-साथ आमजन की सहायता एवं सेवा के लिए निरंतर मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों से आगे बढ़कर किए गए दो अनुकरणीय कार्य सामने आए हैं। ट्रैफिक मुख्य आरक्षी मनोज कुमार द्वारा कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर बने गड्ढों को देखा गया। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने किसी अन्य का इंतजार किए बिना स्वयं फावड़ा उठाकर सड़क के गड्ढों को भरने एवं मार्ग को समतल करने का कार्य किया। उनके इस कार्य में पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ श्रद्धालुओं के प्रति सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इसी क्रम में आरक्षी विपिन यादव द्वारा भी मानवता एवं सामाजिक सेवा की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की गई। उन्होंने अपने वेतन से सामाजिक रूप से कमजोर एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों को भोजन कराया। जिससे जरूरतमंद लोगों को सहायता एवं सहारा मिला। आरक्षी विपिन यादव की यह पहल पुलिस के मानवीय एवं संवेदनशील स्वरूप को प्रदर्शित करती है।दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इन कार्यों की पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा सराहना की गई। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रैफिक मुख्य आरक्षी मनोज कुमार एवं आरक्षी विपिन यादव को उनके सराहनीय एवं मानवीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना, श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखना तथा समाज के प्रति मानवीय संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भी है। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए कार्य हाथरस पुलिस की सेवा, समर्पण एवं मानवीय संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण हैं।

हाथरस पुलिस द्वारा अपने कर्तव्यों के साथ-साथ सेवा एवं सहायता की भावना से जनसामान्य की मदद करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है ।


@#समाचार24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...