सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि से जवानों में उत्साह, 500 से बढ़ाकर रूपये 600 प्रतिदिन करने की घोषणा

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना तथा दैनिक वेतन भत्ता वृद्धि से पी0आर0डी0 जवानों के खिले चेहरे


हाथरस। 

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में पीआरडी जवानों के लिए लागू की गई मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना तथा दैनिक वेतन भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किए जाने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन  विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने  विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर का बुके भेंटकर स्वागत किया।

पीआरडी जवानों का सम्मेलन गोरखपुर में  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, दैनिक वेतन भत्ते में वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं पीआरडी जवानों ने देखा और सुना।

इस अवसर पर विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी जवानों की मेहनत और परिश्रम को पहचानते हुए उनके मानदेय में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं पर मुख्यमंत्री  का लगातार ध्यान रहा है। उन्होंने कहा कि पीआरडी में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि किसी पद का कोई जेंडर नहीं होता। जिस पद पर महिला या पुरुष आसीन होता है, उस पद की गरिमा समान रहती है। आज देश और प्रदेश में महिलाएं राष्ट्रपति एवं राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर आसीन होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने महिला पीआरडी जवानों को भी समान रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

 विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई बार आर्थिक कठिनाइयों के कारण लोग बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में भी अपना इलाज नहीं करा पाते और बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। मुख्यमंत्री ने इस समस्या को समझते हुए पीआरडी जवानों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की महत्वपूर्ण व्यवस्था की है। अब पीआरडी जवानों को रूपये 5 लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा निश्चित रूप से पीआरडी जवानों के लिए बड़ी राहत और सुरक्षा का माध्यम बनेगी। सरकार द्वारा आपकी मेहनत को सम्मान देते हुए मानदेय में वृद्धि और स्वास्थ्य संबंधी सुविधा प्रदान करना सराहनीय कदम है। 

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि पीआरडी जवानों को केवल पीआरडी के रूप में नहीं, बल्कि प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों द्वारा विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। चाहे मेला आयोजन हो, धार्मिक आयोजन हो अथवा श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, हर अवसर पर पीआरडी जवान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में आयोजित विभिन्न आयोजनों में बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक बल की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में पीआरडी जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों का व्यवहार आमजन के प्रति अत्यंत संवेदनशील होता है। समाज के विभिन्न वर्गों से आने के कारण वे आमजन की समस्याओं और पीड़ा को बेहतर ढंग से समझते हैं और उसी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धि को केवल पारिश्रमिक की दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसके पीछे सरकार की पीआरडी जवानों के प्रति सकारात्मक सोच और उनके कार्यों को मान्यता देने की भावना को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसी व्यवस्था पीआरडी जवानों और उनके परिवारों के लिए निश्चित रूप से बड़ी राहत है। इससे जवानों के साथ-साथ उनके परिवार की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी कम होंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वृद्धि का प्रभाव उनके उत्साह और कार्यशैली में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने जवानों से अपील की कि ड्यूटी के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ सरकार और प्रशासन पीआरडी जवानों को जिम्मेदारियां सौंप रहा है, उस विश्वास को पूरी निष्ठा के साथ बनाए रखना प्रत्येक जवान का दायित्व है।

इस मौके पर पीआरडी जवान शिवमंगल तथा संतोष कुमारी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पीआरडी जवान आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...